फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US Inauguration: ट्रंप कुछ घंटों बाद 47वें राष्ट्रपति बनेंगे, सैनिकों को किया नमन; डिप्टी जेडी वेंस भी पहुंचे

Mon, 20 Jan 2025 01:57 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 01:57 AM IST
सार

20 जनवरी को अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण करने वाले है। इसी बीच अमेरिका के परंपरा के तहत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ट्रंप के साथ उनके कार्यकाल में उपराष्ट्रपति बनने वाले जेडी वेंस ने भी सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
US President Inauguration Ceremony Moments Donald Trump Vice President JD vance melania usha vance photos
डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह से पहले की तस्वीर - फोटो : ANI/Reuters
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिवंगत सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री पहुंचे। यहां उन्होंने अमेरिकी परंपरा के तहत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ट्रंप के साथ उनके कार्यकाल में उपराष्ट्रपति बनने वाले जेडी वेंस ने भी सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की। परंपरा के मुताबिक इस समारोह में दोनों शीर्ष नेताओं की पत्नियां मेलानिया और भारतवंशी ऊषा वेंस भी मौजूद रहीं।
US President Inauguration Ceremony Moments Donald Trump Vice President JD vance melania usha vance photos
डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह से पहले की तस्वीर - फोटो : ANI/Reuters
40 साल समारोह का बदला स्थान
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने वाले हैं। अमेरिकी इतिहास के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह इसलिए भी यादगार होगा क्योंकि 40 साल बाद समारोह कैपिटल रोटुंडा में होने वाला है। साथ ही इस समारोह की खास बात ये भी है कि पहली बार अमेरिका के एक चुने हुए राष्ट्रपति ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी नेताओं को बुलाया है।
US President Inauguration Ceremony Moments Donald Trump Vice President JD vance melania usha vance photos
डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह से पहले की तस्वीर - फोटो : ANI/Reuters

दो बाइबल के माध्यम से लेंगे शपथ
20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप अपने शपथ ग्रहण समारोह में दो बाइबल का इस्तेमाल करने वाले है। यह बाइबल ट्रंप को उनकी मां ने दी थी। अवसर था जब 1955 में ट्रंप ने न्यूयॉर्क के जमैका स्थित संडे चर्च स्कूल से ग्रेजुएशन पूरी की थी। यह बाइबल 1953 का संशोधित मानक संस्करण है और इसके कवर पर ट्रंप का नाम लिखा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
US President Inauguration Ceremony Moments Donald Trump Vice President JD vance melania usha vance photos
डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह से पहले की तस्वीर - फोटो : ANI/Reuters
जेडी वेंस भी अपने पारिवारिक बाइबल का करेंगे प्रयोग
डोनाल्ड ट्रंप के बाद बात अगर अमेरिका के उपराष्ट्रपति के लिए चुने गए जेडी वेंस की करें तो वे भी अपने शपथ ग्रहण में अपनी मां के द्वारा दिए गए बाइबल का इस्तमाल करने वाले है। इसे उनका पारिवारिक बाइबल भी कहा जाता है क्योंकि उनकी नानी ने इस उनकी मां को दिया था। इसके बाद 22 सितंबर 2003 को उनकी मां बोनी ने उन्हें दी थी जब वे मरीन कॉर्प्स के लिए भर्ती होने जा रहे थे। यह बाइबल किंग जेम्स संस्करण है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed