फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Election IOWA Poll Shows Kamala Harris Leading Donald Trump News in Hindi

US President election: आयोवा में आगे निकलीं कमला हैरिस, ट्रंप ने सर्वे को बता दिया फर्जी

Mon, 04 Nov 2024 08:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 04 Nov 2024 08:50 AM IST
सार

USA President Election 2024: पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान ट्रंप ने आयोवा में हुए इस नए सर्वेक्षण को लेकर कहा कि 'मेरे किसी दुश्मन ने अभी-अभी एक सर्वेक्षण जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि मैं तीन पॉइंट से पीछे हूं। जॉनी अर्न्स्ट (आयोवा सीनेटर) ने मुझे फोन किया और कई अन्य लोगों ने भी फोन करके बताया कि आप आयोवा में जीत रहे हैं।'

विज्ञापन
US President Election IOWA Poll Shows Kamala Harris Leading Donald Trump News in Hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब एक दिन का ही समय बचा है। ऐसे में दोनों प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच एक नए सर्वे में खुलासा हुआ है कि आयोवा राज्य में कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप से आगे चल रही हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, कमला हैरिस को 47 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 44 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। हालांकि जैसे ही ट्रंप को इस सर्वे के नतीजों का पता चला उन्होंने इसे फर्जी करार देकर खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


ट्रंप बोले- मैं जीत रहा हूं
पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान ट्रंप ने आयोवा में हुए इस नए सर्वेक्षण को लेकर कहा कि 'मेरे किसी दुश्मन ने अभी-अभी एक सर्वेक्षण जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि मैं तीन पॉइंट से पीछे हूं। जॉनी अर्न्स्ट (आयोवा सीनेटर) ने मुझे फोन किया और कई अन्य लोगों ने भी फोन करके बताया कि आप आयोवा में जीत रहे हैं। किसान मुझे प्यार करते हैं और मैं उनसे प्यार करता हूं।' ट्रंप ने सर्वेक्षण को फर्जी बताते हुए दावा किया कि 'आयोवा में मैं ही जीत रहा हूं।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व के सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप थे आगे
यह सर्वेक्षण डेस मोइनेस नामक अखबार ने कराया है। सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि महिलाओं और मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर कमला हैरिस को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के इलेक्शन लैब के अनुसार, रविवार तक अमेरिका में साढ़े सात करोड़ लोग चुनाव से पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं। इलेक्शन लैब ही अमेरिकी चुनाव में हो रहे प्रारंभिक और मेल इन मतदान पर नजर रखती है।

गौरतलब है कि सितंबर में इसी अखबार द्वारा किए गए सर्वेक्षण में ट्रंप को हैरिस पर चार अंकों की बढ़त दिखाई गई थी। वहीं जून में ट्रंप जो बाइडन से 18 अंकों से आगे चल रहे थे। उस वक्त जो बाइडन ही राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल थे। वहीं एक अन्य मीडिया संस्थान द्वारा किए गए सर्वेक्षण में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर बताई गई है। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed