{"_id":"5f416f157058b331b73683ca","slug":"us-president-election-2020-republican-party-has-mispronunced-the-name-of-kamala-harris-democratic-party-says-this-is-racism","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपब्लिकन-डेमोक्रेटिक में जुबानी जंग तेज, कमला हैरिस के नाम के गलत उच्चारण को बताया- 'नस्लवादी'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रिपब्लिकन-डेमोक्रेटिक में जुबानी जंग तेज, कमला हैरिस के नाम के गलत उच्चारण को बताया- 'नस्लवादी'
Sun, 23 Aug 2020 12:46 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
कमला हैरिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों पार्टी एक दूसरे के खिलाफ बेहद आक्रामक ढंग से बयानबाजी कर रही हैं। इसी क्रम में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में नेताओं ने रिपब्लिकन पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान कई नेताओं ने राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें नस्लवादी सोच रखने वाला बताया।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस समेत रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के नाम के पहले अक्षर का गलत उच्चारण करते हुए निशाना साधा था। इसी बात को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में पलटवार किया।
विज्ञापन
वहीं इसे लेकर आक्रोशित डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने कहा कि कमला हैरिस के नाम का गलत उच्चारण करना ना केवल अशोभनीय कृत्य है बल्कि यह नस्लवादी सोच को भी दिखाता है।
विज्ञापन
बता दें कि कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद से ही रिपब्लिकन नेताओं द्वारा उन पर निशाना साधा जा रहा है। पेंस ने भी पिछले सप्ताह उनके नाम का जानबूझकर गलत उच्चारण किया। रिपब्लिकन पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी के अध्यक्ष रोना मेकडेनियन ने भी बुधवार को ऐसा ही किया। इसके बाद ट्रंप ने गुरुवार को पेंसिलवेनिया में एक रैली में हैरिस के नाम का गलत उच्चारण किया।
दरअसल, हैरिस के पहले नाम का उच्चारण "KAH-mah-lah" है लेकिन वह अपनी जीवनी में 'comma-la' लिखती हैं। वहीं हैरिस के समर्थकों का कहना है कि ट्रंप और उनके सहयोगियों के हमले में एक समानता नजर आती है कि वे हैरिस के नाम का गलत उच्चारण कर प्रवासी की बेटी के तौर पर दिखाना चाहते हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि राजनीति के शीर्ष पद के लिए वह बाहरी शख्स हैं और उनका यहां से कोई नाता नहीं है।
इससे पहले अदाकारा जूलिया लुइस ड्रेफुस और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की होड़ में रह चुके एंड्रयू यांग ने भी मजाक उड़ाते हुए रिपब्लिकन पार्टी के मौजूदा उपराष्ट्रपति माइक पेंस के नाम का गलत उच्चारण किया था। यांग ने कहा कि उनका नाम ‘‘माइका पिंट्स है या पेंट्स हैं या फिर पोंस’’ है। लुइस ने कहा, ‘‘अजीब विदेशी नाम है। अमेरिकी नाम तो बिल्कुल नहीं लगता है।’’
बहरहाल, जिस तरह से दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है उससे लगता है कि चुनाव नजदीक आते-आते यह और भी चरम पर होगी।