फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump warns China in UN

ट्रंप की चीन को चेतावनी, कहा- गड़बड़ियां करने का समय खत्म

Thu, 26 Sep 2019 07:00 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 26 Sep 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump warns China in UN

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में चीन को आगाह करते हुए इस बात का एलान किया है कि बीजिंग द्वारा व्यापार व्यवस्था में गड़बड़ी किए जाने का समय खत्म हो गया है। साथ ही ट्रंप ने हांगकांग के जनजीवन के लोकतांत्रिक तरीकों की रक्षा करने की भी बात कही है।

विज्ञापन


उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, वर्षों तक व्यापार व्यवस्था में इन गड़बड़ियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्विकता के कारण विश्व ने अपने ही राष्ट्रीय हितों को नजरअंदाज किया। ट्रंप ने कहा कि जहां तक अमेरिका का संबंध है, वो दिन अब खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन


हांगकांग संकट पर बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि चीन जिस तरीके से इससे निपट रहा है इस पर उनका प्रशासन उस पर सावधानी से नजर रख रखा है। ट्रंप ने कहा कि विश्व यह उम्मीद करता है कि चीन सरकार अपनी बाध्यकारी संधि का सम्मान करेंगी और हांगकांग की आजादी और कानूनी व्यवस्था तथा जीवनशैली के लोकतांत्रिक तरीकों से रक्षा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने हांगकांग और व्यापार पर ट्रंप की टिप्पणी को किया खारिज

चीन ने डोनाल्ड ट्रंप पर बुधवार को हांगकांग और चीनी व्यापार प्रतिबद्धताओं पर की गई टिप्पणी को झूठा बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने अपने एक भाषण के दौरान आलोचना करते हुए कहा, ‘ट्रंप की ओर से की गई टिप्पणियां असत्य हैं। हांगकांग आंदोलन का मकसद केवल लोकतंत्र की रक्षा करना और कानूनी ढांचे को बचाना है। चीन की ओर यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र में चीन पर दबाव बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed