फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US president Donald Trump though Nepal and Bhutan were part of India

जब ट्रंप को लगा कि नेपाल और भूटान भारत का हिस्सा हैं

Mon, 04 Feb 2019 11:30 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 04 Feb 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार
  • ट्रंप को लगता था कि नेपाल और भूटान भारत का हिस्सा हैं।
  • खुफिया अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी गई है।
  • साउथ एशिया पर ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने ये बात कही है।
loader
US president Donald Trump though Nepal and Bhutan were part of India
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। ट्रंप को ऐसा लगता था कि नेपाल और भूटान भारत का ही हिस्सा हैं। टाइम मैगजीन ने अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के हवाले से इस बारे में बताया है। इन अधिकारियों के नाम रिपोर्ट में नहीं बताए गए हैं।



मैगजीन में बताया गया है कि ट्रंप की ये गलती उस वक्त सामने आई जब वह साउथ एशिया पर ब्रीफिंग कर रहे थे। अधिकारियों ने मैगजीन को बताया कि ट्रंप साउथ एशिया के मैप की ओर इशारा करते हुए कह रहे थे कि नेपाल भारत का हिस्सा है। 

खुद को ठीक कराने पर नाराज हुए ट्रंप

इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह एक स्वतंत्र देश है, तो ट्रंप कहने लगे कि भूटान तो भारत का हिस्सा था। इंटेलिजेंस के दो अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप की बात पर असहमति जताने के कारण वो अपने सलाहकार पर गुस्सा भी हो गए। इसके बाद अधिकारियों से कहा गया कि ट्रंप को असहमत जवाब देने से बचें।

बीते हफ्ते ट्रंप ने एक ट्वीट के जरिए खुफिया एजेंसियों के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। ट्रंप ने खुफिया अधिकारियों को नासमझ कहा और दोबारा स्कूल जाने की सलाह दी थी। दरअसल खुफिया विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान बम बनाने जैसा कोई कदम नहीं उठा रहा है। ईरान 2015 के समझौते की दिशा में कदम बढ़ाता दिख रहा है। वहीं ट्रंप का कहना है कि ईरान अभी भी खतरा बना हुआ है और उसपर कड़े नियंत्रण की जरूरत है। 

बता दें ये कोई नई बात नहीं है जब ट्रंप ने साउथ एशिया को लेकर ऐसा कहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में ट्रंप ने नेपाल को निप्पल और भूटान को बटन कहकर संबोधित किया था। ये बात उन्होंने साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक से पहले एक ब्रीफिंग के दौरान कही थी।


ट्रंप की आए दिन सामान्य ज्ञान को लेकर आलोचना होती रहती है। कुछ समय पहले उन्होंने जलवायु और मौसम के लेकर गलत टिप्पणी की थी। जिसके बाद लोगों ने उन्हें दोनों के बीच अंतर समझाया। इसके अलावा हाल ही में अमेरिका की ठंड को लेकर ट्रंप ने कहा था कि अब ग्लोबल वार्मिंग कहां है? इसपर भी उनकी काफी आलोचना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed