फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump starts 2020 re-election campaign with Florida rally

ट्रंप ने शुरू किया 2020 के लिए चुनाव अभियान, कहा- अमेरिका से दुनिया जलती है

Wed, 19 Jun 2019 11:06 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 19 Jun 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump starts 2020 re-election campaign with Florida rally
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए एक बार फिर अपना चुनावी अभियान मंगलवार को फ्लोरिडा से शुरू कर दिया। उन्होंने कम से कम 20,000 लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था से दुनिया जलती है। साथ ही उन्होंने चेताया कि विपक्षी डेमोक्रेट देश को ‘बर्बाद’ करना चाहते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन





फ्लोरिडा के ओरलैंडो में भारी संख्या में मौजूद लोगों से ट्रंप ने कहा, ‘हमने एक बार कर दिखाया और हम फिर से करने जा रहे हैं तथा इस बार हम काम खत्म करने जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, हमारी अर्थव्यवस्था से दुनिया ईर्ष्या करती है। अमेरिकी नेता नौकरियों में वृद्धि की कोशिश कर रहे हैं ताकि इससे खुश होकर जनता उन्हें दूसरा कार्यकाल सौंप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, ‘हम एक बार फिर अमेरिका को महान बनाने जा रहे हैं। हम उसे पहले से बेहतर तौर पर महान बनाएंगे। और इसलिए आज मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए अपने अभियान की आधिकारिक शुरुआत करने के वास्ते आपके सामने खड़ा हूं।’

उन्होंने कहा, हमारे कट्टरपंथी डेमोक्रेट विपक्षी नफरत, पूर्वाग्रह और गुस्से से भरे हुए हैं। हम जानते हैं कि वे आपको बर्बाद करना चाहते हैं और वे हमारे देश को बर्बाद करना चाहते हैं। ट्रंप के लिए 2020 के चुनाव में फ्लोरिडा बहुत महत्तवपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed