{"_id":"5d8964b08ebc3e93bd1092c7","slug":"us-president-donald-trump-says-it-is-injustice-that-he-did-not-get-nobel-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने ओबामा को नोबेल दिए जाने पर जताई हैरानी, कहा- मुझे शांति पुरस्कार नहीं मिलना अन्याय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने ओबामा को नोबेल दिए जाने पर जताई हैरानी, कहा- मुझे शांति पुरस्कार नहीं मिलना अन्याय
Tue, 24 Sep 2019 06:04 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 24 Sep 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
trump-obama
- फोटो : PTI
संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक पुरानी टीस फिर उभर आई और उन्होंने कहा कि यह अन्याय है कि उन्हें कभी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला।
विज्ञापन
उन्होंने शिकायत भरे लहजे में कहा, ‘मुझे कई चीजों के लिए नोबेल पुरस्कार मिलता अगर वे इसे निष्पक्ष तरीके से देते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’ वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ द्विपक्षीय बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन
ओबामा को नोबेल दिए जाने पर जताई हैरानी
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा को साल 2009 में दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाने पर हैरानी जताई। ओबामा को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘उन्होंने ओबामा के राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद उन्हें पुरस्कार दे दिया और उन्हें पता तक नहीं था कि उन्हें यह क्यों मिला। आप जानते हैं? मैं बस इस बात पर उनसे सहमत हूं।’