फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump says India will be dropping its tariffs very substantially

US Tariff: अमेरिका के लिबरेशन डे पर सभी की नजर; राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- भारत अपने टैरिफ में बड़ी कटौती करेगा

Tue, 01 Apr 2025 03:17 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 01 Apr 2025 03:17 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कल यानी 2 अप्रैल को नई टैरिफ योजना का अनावरण करेंगे, जिसे उन्होंने लिबरेशन डे नाम दिया है। इस पर सभी की नजर है। हालांकि, इस बीच ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अपने टैरिफ में बड़ी कटौती करने वाला है। 

विज्ञापन
US President Donald Trump says India will be dropping its tariffs very substantially
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में कल लिबरेशन डे मनाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक नई टैरिफ योजना का अनावरण करेंगे, जिस पर सभी की नजर है। इस बीच, ट्रंप ने दावा किया कि भारत अमेरिकी वस्तुओं पर अपने टैरिफ में बड़ी कटौती करने जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ समय पहले ही सुना है कि भारत अपने टैरिफ में काफी कमी करने जा रहा है। किसी ने ऐसा बहुत पहले क्यों नहीं किया।'

विज्ञापन


ट्रंप के नए टैरिफ 2 अप्रैल यानी बुधवार से लागू होंगे। इससे पहले ट्रंप ने रोज गार्डन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने नई टैरिफ योजना को लिबरेशन डे नाम दिया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके टैरिफ अन्य देशों को चीन की ओर जाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया मुझे इस बारे में चिंता नहीं है। मुझे लगता है कि टैरिफ वास्तव में देशों बेहतर करने में मदद करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कैसे होगा। ट्रंप ने कहा, 'बहुत से देश अपने टैरिफ कम कर देंगे, क्योंकि वह अमेरिका पर अनुचित तरीके से टैरिफ लगा रहे हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Tariffs: ट्रंप ने ऑटो टैरिफ पर फिलहाल लगाई ब्रेक, अचानक फैसला क्यों बदला? जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने यूरोपीय संघ का दिया उदाहरण
इस दौरान ट्रंप ने यूरोपीय संघ (ईयू) का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि ईयू ने अमेरिका में बनी कारों पर टैरिफ घटाकर 2.5 फीसदी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा कुछ दिन पहले ही की गई थी, जो कि अमेरिका द्वारा लगाया गया बहुत ही छोटा टैरिफ है। 

ये भी पढ़ें: Tariff: ट्रंप की धमकियों के बीच सरकार ने किया टैरिफ का बचाव, मंत्री बोले- हम घरेलू उद्यागों की रक्षा चाहते

प्रेस सचिव लैविट ने लिबरेशन डे मनाए जाने की पुष्टि की

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लैविट ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को पुष्टि की कि 2 अप्रैल को अमेरिका में लिबरेशन डे मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा। हालांकि, योजना की विशिष्टताओं पर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed