फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Tariff Hike News: Donald Trump Doubles Steel Import Duties from June 4, Impact on China

US: डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात आयात पर दोगुना किया टैरिफ, चार जून से लागू होगा फैसला, चीन को दिया बड़ा झटका

Sat, 31 May 2025 07:10 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 31 May 2025 07:10 AM IST
सार

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को विदेशी स्टील पर टैरिफ को दोगुना करने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद अमेरिकी स्टील इंडस्ट्री को बढ़ावा देना है। ये टैरिफ चार जून से प्रभावी होगा। 

विज्ञापन
US Tariff Hike News: Donald Trump Doubles Steel Import Duties from June 4, Impact on China
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एलान किया कि वह इस्पात आयात पर लगने वाले शुल्क को दोगुना करके 50 प्रतिशत करने जा रहे हैं। ट्रंप के इस फैसले के बाद दुनियाभर में स्टील की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है।  ट्रंप ने कहा, हम स्टील पर टैरिफ को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने जा रहे हैं। जिससे अमेरिका में इस्पात उद्योग को और अधिक सुरक्षित किया जा सकेगा। 

विज्ञापन

 
पेंसिल्वेनिया में यूएस स्टील के मोन वैली वर्क्स-इरविन प्लांट में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ में इस बढ़ोतरी से घरेलू इस्पात उत्पादकों को संरक्षण मिलेगा तथा अमेरिकी विनिर्माण को मजबूती मिलेगी। ट्रंप ने अपने भाषण में वहां मौजूद श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा, कोई भी अब इससे बच नहीं पाएगा। यह वही राज्य है जिसने 2016 के चुनाव में उन्हें जीत दिलाने में मदद की थी।
विज्ञापन


चीन पर साधा निशाना
चीन को निशाने पर लेते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का भविष्य 'शंघाई के घटिया स्टील' पर निर्भर रहने के बजाय 'पिट्सबर्ग की ताकत और गौरव' के साथ निर्मित किया जाना चाहिए। सरकार के उत्पादक मूल्य सूचकांक के अनुसार, ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से स्टील उत्पादों की कीमत में लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि इस्पात पर उच्च टैरिफ दर चार जून से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Joe Biden: 'मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं', एग्रेसिव प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित बाइडन की पहली प्रतिक्रिया

ट्रंप ने कहा कि यूएस स्टील एक ऐसे सौदे के तहत एक अमेरिकी कंपनी बनी रहेगी, जिसमें जापान स्थित निप्पॉन स्टील कंपनी में निवेश करेगी। पिट्सबर्ग के पास यूएस स्टील की गोदामों में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा, हम आज यहां एक ब्लॉकबस्टर समझौते का जश्न मनाने के लिए आए हैं, जो यह सुनिश्चित करेगा कि यह प्रसिद्ध अमेरिकी कंपनी एक अमेरिकी कंपनी बनी रहे। आप एक अमेरिकी कंपनी बने रहेंगे, आप यह जानते हैं, है न?" उन्होंने कहा कि स्टील आयात पर टैरिफ को दोगुना करने से "अमेरिका में स्टील उद्योग और भी सुरक्षित हो जाएगा।

यूएस स्टील-निप्पॉन डील के चलते किया एलान
ट्रंप प्रशासन द्वारा इस्पात पर टैरिफ बढ़ाने की पीछे यूएस स्टील-निप्पॉन डील को मजबूत करना माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई ब्लॉकबस्टर डील की घोषणा की जिसमें जापानी कंपनी 'निप्पॉन स्टील' अमेरिका की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी 'यूएस स्टील' का अधिग्रहण करेगी तथा पेंसिल्वेनिया, इंडियाना, अलबामा, अर्कांसस और मिनेसोटा में इसके परिचालन में अरबों डॉलर का निवेश करेगी, लेकिन कंपनी अमेरिकी नियंत्रण में बनी रहेगी। 

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, स्टील और एल्युमिनियम पर टैरिफ (आयात शुल्क) को 25% से बढ़ाकर 50% करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है, जो बुधवार, चार जून से प्रभावी होगा। हमारी स्टील और एल्युमिनियम उद्योग पहले से कहीं अधिक मजबूती के साथ वापसी कर रहे हैं। यह हमारे शानदार स्टील और एल्युमिनियम श्रमिकों के लिए एक और बड़ी और बेहतरीन खुशखबरी होगी। अमेरिका को फिर से महान बनाएं! 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed