Iran: सैन्य कार्रवाई की धमकी के बीच नरम पड़े तेवर, ईरान में 800 लोगों की फांसी रद्द, ट्रंप ने जताया आभार
Trump Thanks Iran: ईरान सरकार को लगातार सैन्य कार्रवाई की धमकी देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को ट्रंप ने ईरान में फांसी पर रोक लगाने के लिए आभार जताया है। ट्रंप ने इसे एक महत्वपूर्ण और सम्मानजनक कदम बताया है।
विस्तार
ईरान में 28 दिसंबर के बाद से ही पूरे देश में अशांति फैली है। देश में महंगाई और खराब अर्थव्यवस्था के चलते जनता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। अमेरिका की ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 2797 बताई। इसी के साथ इस आंकड़े के लगातार बढ़ने की आशंका जताई। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो लगातार ईरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी देते नजर आ रहे थे, उनके तेवर में नरमी आई है।
ईरान सरकार का ट्रंप ने जताया धन्यवाद
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक असामान्य कदम उठाते हुए ईरानी सरकार को धन्यवाद दिया कि उसने सैकड़ों प्रदर्शकारी कैदियों को फांसी नहीं दी, जैसा कि उन्होंने कहा था कि ऐसा होने वाला था। ट्रंप ने इसे एक महत्वपूर्ण और सम्मानजनक कदम बताया।
#WATCH | On Iran, US President Donald Trump says, "Iran cancelled the hanging of over 800 people. They were going to hang over 800 people yesterday and I greatly respect the fact that they cancelled them"
विज्ञापन विज्ञापन
(Video Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/FMV19eim5E— ANI (@ANI) January 16, 2026
ट्रंप ने जानिए क्या कहा?
व्हाइट हाउस से फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट के लिए रवाना होते समय ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि ईरान में 800 से ज्यादा लोगों को फांसी दी जानी थी, लेकिन उन्होंने इसे रद्द कर दिया। मैं इस फैसले का बहुत सम्मान करता हूं। इसके बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लिखा कि 800 से अधिक लोगों को फांसी दी जानी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ट्रंप ने कहा कि मैं इस बात की बहुत इज्जत करता हूं कि ईरान की लीडरशिप ने कल होने वाली सभी फांसी (जो 800 से अधिक थीं) रद्द कर दी। धन्यवाद!
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बीते कुछ दिनों से वो यह संकेत दे रहे थे कि अगर ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनकारियों कैदियों की हत्याएं होती हैं, तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हालांकि अब उनके ताजा बयानों से संकेत मिल रहा है कि ईरान द्वारा फांसी टालने के फैसले के बाद अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप की संभावना कम हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Trump: ग्रीनलैंड पर नियंत्रण को लेकर ट्रंप की चेतावनी, कहा- जो देश समर्थन नहीं देंगे उनपर लगाएंगे ज्यादा टैरिफ
पीछे हटने को लेकर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने पहले ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों को लेकर लिखा था कि मदद आ रही है। लेकिन जब उनसे शुक्रवार को पूछा गया कि क्या अमेरिका अब भी हस्तक्षेप करेगा, तो उन्होंने कहा कि देखते हैं, आगे क्या होता है। वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या अरब और इस्राइली अधिकारियों ने उन्हें ईरान पर हमला न करने के लिए राजी किया तो ट्रंप ने जवाब दिया कि किसी ने उनको नहीं मनाया। वह खुद से ही माने हैं।
ये भी पढ़ें: Iran Unrest: 'ट्रंप की चेतावनी पर ईरान ने रोकीं 800 लोगों की फांसी', व्हाइट हाउस बोला- हालात पर रखें हैं नजर
उन्होंने कहा, 'कल 800 से ज्यादा फांसी तय थीं। किसी को फांसी नहीं दी गई। उन्हें रद्द कर दिया गया। इसका बहुत बड़ा असर पड़ा है। हालांकि ट्रंप यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि ईरान में प्रस्तावित फांसियों की पुष्टि उन्हें किस स्रोत से मिली। यह भी अहम है क्योंकि उनके बयानों के बावजूद ईरान में हालात अब भी जटिल बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कड़ी कार्रवाई और दमन के चलते देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन फिलहाल शांत पड़ गए हैं।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.