फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump reaction Elon Musk buying TikTok news in hindi

TikTok: क्या एलन मस्क टिकटॉक खरीदने के लिए तैयार? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने के जवाब से मिले संकेत

Wed, 22 Jan 2025 12:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 22 Jan 2025 12:18 PM IST
सार

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव जीताने के लिए 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच असंतुलित कारोबारी माहौल था।

विज्ञापन
US President Donald Trump reaction Elon Musk buying TikTok news in hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर चुके हैं। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद उन्होंने कई बड़े बड़े फैसले लिए। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया एप टिकटॉक को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अगर चाहे तो वे टिकटॉक को खरीद सकते हैं। 170 मिलियन अमेरिकी नागरिक इस एप का इस्तेमाल करते हैं। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के दौरान टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अमेरिका का कहना था कि चीनी मालिक बाइटडांस को टिकटॉक को बेच देना चाहिए या फिर प्रतिबंध का सामना करना होगा। अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए यह फैसला लिया था। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद ही उन्होंने टिकटॉक से प्रतिबंध हटा दिया था, जिसके बाद इसकी सेवाएं अमेरिका में फिर से शुरू की गई।
विज्ञापन


ट्रंप ने 75 दिनों तक बढ़ाया टिकटॉक का संचालन
न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारी टिकटॉक के संचालन को एलन मस्क को बेचने के लिए बातचीत कर रहे हैं, लेकिन कंपनी ने इन दावों को खारिज कर दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका में टिकटॉक की सेवाओं की बहाली बढ़ा दी। उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए चीन के स्वामित्व वाले शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक के संचालन को 75 दिनों तक बढ़ा दिया गया। अमेरिका में मंगलवार दोपहर तक एपल और एंड्रॉइड डिवाइस पर डाउनलोड करने के लिए टिकटॉक उपलब्ध नहीं था। 
विज्ञापन


मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "अगर वे (मस्क) इसे खरीदते हैं तो मैं उनके साथ हूं। उन्होंने आगे कहा, मैं टिकटॉक के मालिक से मिला हूं। मैं यह सोच रहा हूं कि कोई इसे (टिकटॉक) खरीदे।" अभिव्यक्ति के आजादी के पक्षधरों ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा हस्ताक्षरित कानून के तहत टिकटॉक के प्रतिबंध का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया
बता दें कि एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव जीताने के लिए 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच असंतुलित कारोबारी माहौल था। मस्क ने आगे कहा, "मैं लंबे समय से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ था, क्योंकि यह बोलने की आजादी के खिलाफ है। वर्तमान स्थिति में जहां टिकटॉक को अमेरिका में संचालित करने की अनुमति नहीं है, वहीं चीन में एक्स को संचालित करने की अनुमति नहीं है।" 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed