फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump praises Japan New Prime Minister Sanae Takaichi calls ally at strongest level news

US-Japan: ट्रंप के लिए नोबेल की मांग करने वाले देशों में जापान भी? अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के बीच हुआ एलान

Tue, 28 Oct 2025 08:33 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 28 Oct 2025 08:33 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति मंगलवार को टोक्यो में अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन पर तैनात सैनिकों से भी मिलने वाले हैं। इससे पहले सोमवार को उन्होंने जापान के सम्राट से औपचारिक मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
US President Donald Trump praises Japan New Prime Minister Sanae Takaichi calls ally at strongest level news
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को अपने पूर्वी एशियाई दौरे की शुरुआत में जापान पहुंचे। यहां उन्होंने जापान की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री सनाए तकाइची से मुलाकात की। दोनों की बैठक में व्यापार से लेकर रक्षा खरीद के मुद्दे पर चर्चा हुई। बताया गया है कि दोनों देशों के बीच दुर्लभ खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) को लेकर समझौते के लिए ढांचा तैयार करने पर सहमति बन गई है। 
विज्ञापन


इस बीच व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जापानी पीएम ने ट्रंप की तरफ से थाईलैंड-कंबोडिया समेत कई देशों के बीच सुलह कराने के लिए निभाई गई भूमिका की तारीफ की गई है। इसमें बताया गया है कि जापान की पीएम ने ट्रंप से कहा ने वे उनके लिए नोबेल पुरस्कार की मांग करेंगी। इस लिहाज से पाकिस्तान, इस्राइल और की तरह ही जापान भी अब उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने ट्रंप के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने के लिए आवाज उठाई है।
विज्ञापन


ट्रंप-तकाइची की मुलाकात में दिखे हल्के पल
इस दौरान दोनों की बैठक के दौरान एक मजेदार लम्हा तब आया, जब ट्रंप ने तकाइची से हाथ मिलाया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “यह तो बहुत मजबूत हैंडशेक है।” इस पर प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और कहा कि उन्होंने कार्यक्रम से पहले अमेरिकी वर्ल्ड सीरीज का रोमांचक मैच देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तकाइची एलान किया कि जापान अगले वर्ष अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर 250 चेरी के पेड़ भेंट करेगा और आकीता प्रीफेक्चर से आतिशबाजी भी भेजेगा। अपने संबोधन में ताकाइची ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का जिक्र किया, जिन्हें वे अपना राजनीतिक मार्गदर्शक मानती हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री आबे अक्सर आपकी ऊर्जावान कूटनीति की तारीफ करते थे।” ट्रंप ने भी ताकाइची की भूमिका को अहम बताते हुए कहा, “जापान की मदद के लिए जो भी कर सकेंगे, हम करेंगे। हम सबसे मजबूत स्तर पर सहयोगी हैं।”

इस बीच दोनों नेताओं ने व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की । ट्रंप लगभग 550 अरब डॉलर के जापानी निवेश को अंतिम रूप देना चाहते हैं, जिससे अमेरिका अपने व्यापार घाटे को कम करने की कोशिश में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तकाइची अमेरिकी कंपनी फोर्ड के F-150 ट्रकों की खरीद पर भी विचार कर रही हैं। ट्रंप लंबे समय से जापान की तरफ से अमेरिकी गाड़ियों के न खरीदे जाने की आलोचना करते रहे हैं।

टोक्यो में अमेरिकी नौसैनिकों से मिलेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति मंगलवार को टोक्यो में अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन पर तैनात सैनिकों से भी मिलने वाले हैं। इससे पहले सोमवार को उन्होंने जापान के सम्राट से औपचारिक मुलाकात की थी। 

एशिया दौरे पर ट्रंप के कई पड़ाव
डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले मलेशिया के कुआलालंपुर में आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, जहां उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुए संघर्षविराम समझौते की सराहना की।

ट्रंप बुधवार को दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होंगे, जहां एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसी बीच संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका और चीन के बीच तनाव भी कम हो रहा है। ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इस सप्ताह दक्षिण कोरिया में मुलाकात की संभावना है, जहां दोनों देश एक संभावित व्यापार समझौते पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed