{"_id":"5d31f1938ebc3e6cd666d4ac","slug":"us-president-donald-trump-paid-porn-star-stormy-daniels-to-keep-her-mouth-shut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्न स्टार को मुंह बंद रखने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए थे पैसे, दस्तावेजों में खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पोर्न स्टार को मुंह बंद रखने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए थे पैसे, दस्तावेजों में खुलासा
Fri, 19 Jul 2019 10:06 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स की वजह से फिर विवादों में घिर सकते हैं। दरअसल, कोर्ट में दाखिल किए गए दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान मुंह बंद रखने के लिए स्टॉर्मी को मोटी रकम देने में ट्रंप व उनके पूर्व शीर्ष सहयोगी होप हिक्स सीथे तौर पर शामिल थे।
विज्ञापन
बता दें कि इस मामले में ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने पिछले साल अगस्त में अपना अपराध कबूल करते हुए कहा था कि उन्होंने ट्रंप के कहने पर स्टॉर्मी को भुगतान किया था। लेकिन तब यह साफ नहीं हुआ था कि इसमें ट्रंप की सीधी भूमिका थी या नहीं।
विज्ञापन
दस्तावेजों के मुताबिक, अक्तूबर, 2016 में स्टॉर्मी को 1.30 लाख डॉलर का भुगतान किया गया था। कोहेन ने स्टॉर्मी को यह रकम देने से पहले फोन पर दो बार ट्रंप से इस संबंध में बात की थी। बता दें कि स्टॉर्मी पहले दावा कर चुकी हैं कि 2006 में उसके ट्रंप के साथ अंतरंग संबंध थे।
विज्ञापन