{"_id":"68e48019e2ee376f4b04ec19","slug":"us-president-donald-trump-israel-pm-benjamin-netanyahu-comments-gaza-war-hamas-conflict-news-and-updates-2025-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US: हमास से समझौते पर ट्रंप ने नेतन्याहू को जीत स्वीकारने-नकारात्मकता न लाने को कहा? राष्ट्रपति ने दिया जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: हमास से समझौते पर ट्रंप ने नेतन्याहू को जीत स्वीकारने-नकारात्मकता न लाने को कहा? राष्ट्रपति ने दिया जवाब
Tue, 07 Oct 2025 08:21 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:21 AM IST
सार
इस्राइली अखबार- टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप सार्वजनिक रूप से नेतन्याहू की आलोचना करने से बचते रहे हैं, लेकिन उनके निजी तौर पर इस्राइली प्रधानमंत्री से नाराज होने की खबरें आती रही हैं।
विज्ञापन
ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात।
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हमास से समझौते को लेकर नकारात्मक न रहने और 'जीत को स्वीकार करने' की हिदायत दी थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जब हमास ने गाजा में संघर्ष विराम को लेकर ट्रंप के प्रस्ताव के कुछ हिस्सों को स्वीकार किया था, तब ट्रंप ने नेतन्याहू से सख्ती से बात की थी।
हालांकि, सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “नहीं, यह (दावे) सच नहीं है। वह (नेतन्याहू) इस समझौते को लेकर बहुत सकारात्मक हैं।” इस्राइली अखबार- टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप सार्वजनिक रूप से नेतन्याहू की आलोचना करने से बचते रहे हैं, लेकिन उनके निजी तौर पर इस्राइली प्रधानमंत्री से नाराज होने की खबरें आती रही हैं। बताया गया कि हाल में दोनों नेताओं के बीच एक फोन कॉल हुई थी, जिसमें माहौल काफी तनावपूर्ण था। दावा किया गया था कि इस बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कहा था कि संघर्षविराम की शर्तों पर हमास की प्रतिक्रिया जश्न मनाने लायक नहीं है।

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उनके पास हमास के लिए कोई चेतावनी है है, तो उन्होंने जवाब दिया, “अगर कुछ बातें पूरी नहीं होंगी, तो हम यह नहीं करेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि हम अच्छा कर रहे हैं। हमास कई महत्वपूर्ण बातों पर सहमत हुआ है।” ट्रंप ने कहा कि उन्हें यकीन है कि जल्द ही एक युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौता हो जाएगा। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे पास एक समझौता होगा। वे सदियों से गाजा को लेकर किसी समझौते की कोशिश कर रहे हैं।”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने समझौते के लिए किसी समयसीमा का जिक्र नहीं किया, हालांकि जब उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या मंगलवार (7 अक्तूबर) को इस्राइल पर हमास के हमले की दूसरी बरसी पर बंधक रिहा किए जाएंगे तो ट्रंप ने कहा कि वे बंधक परिवारों के संपर्क में हैं और उनके प्रस्ताव को लेकर परिजन बेहद खुश हैं। ट्रंप ने कहा, "वे बहुत खुश हैं। एक ने तो यहां तक कहा कि वे सांस नहीं ले पा रहे।"
Gaza Crisis: हमास की सहमति के बाद इस्राइली शिष्टमंडल मिस्र गया, नेतन्याहू बोले- बंधकों की जल्द रिहाई की उम्मीद

ट्रंप ने कहा, “इस्राइल की जनता भी यह चाहती है।” उन्होंने इस्राइल में हर हफ्ते होने वाले उन प्रदर्शनों पर बात की, जिनमें हजारों लोग संघर्ष खत्म करने और बंधकों की रिहाई की मांग करते हैं। इन प्रदर्शनों को अक्सर गाजा में नेतन्याहू सरकार की नीतियों के विरोध के तौर पर देखा गया है।