फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza Crisis: Israeli Delegation Travels Egypt After Hamas Agreement; Netanyahu Hopes for Quick Hostage Release

Gaza Crisis: हमास की सहमति के बाद इस्राइली शिष्टमंडल मिस्र गया, नेतन्याहू बोले- बंधकों की जल्द रिहाई की उम्मीद

Sun, 05 Oct 2025 01:12 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 05 Oct 2025 01:12 AM IST
सार

Netanyahu Gaza Statement: इस्राइल सेना ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा युद्ध समाप्ति योजना के पहले चरण की तैयारी तेज कर दी है। नेतन्याहू ने भी युद्ध खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई है। वार्ता जल्द शुरू होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Gaza Crisis: Israeli Delegation Travels Egypt After Hamas Agreement; Netanyahu Hopes for Quick Hostage Release
इस्राइल और हमास संघर्ष - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच 23 महीनों से चल रहे संघर्ष से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उम्मीद जताई है कि गाजा में बंद सभी बंधकों की रिहाई आने वाले कुछ दिनों में संभव हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर अप्रत्यक्ष वार्ता मिस्र में जारी है और इस्राइल का एक शिष्टमंडल तकनीकी बिंदुओं को अंतिम रूप देने के लिए वहां भेजा गया है।

विज्ञापन


अमेरिकी शांति योजना पर वार्ता
यह बातचीत अमेरिकी शांति योजना के तहत हो रही है, जिसका लक्ष्य गाजा युद्ध को समाप्त करना और सभी बंधकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना है। नेतन्याहू ने कहा हम चाहते हैं कि इन वार्ताओं को कुछ ही दिनों में निपटाया जाए।
विज्ञापन


हमास ने दी सहमति, ट्रंप ने दी चेतावनी
हमास ने अमेरिकी योजना के कुछ बिंदुओं पर सहमति जताई है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वागत करते हुए कहा कि हमास को तेजी से कदम उठाने होंगे, वरना सभी विकल्प खत्म हो जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस्राइल ने अस्थायी तौर पर बमबारी रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pakistan: भारत से मुंह की खाने के बाद भी नहीं सुधरा पड़ोसी, बोला- भविष्य में संघर्ष हो सकता है विनाशकारी

इस्राइल ने ट्रंप की योजना पर काम शुरू
शुक्रवार को नेतन्याहू के दफ्तर ने कहा कि इस्राइल उस जंग को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले से शुरू हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि नेतन्याहू ने दुर्लभ रूप से सब्बाथ के दिन देर रात बयान जारी किया और कहा कि अमेरिका के दबाव के चलते इस्राइल ने ट्रंप की योजना पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि एक वार्ता टीम तैयार हो रही है। मिस्र के सरकारी प्रसारक अल-काहेरा न्यूज ने बताया कि रविवार से हमास और इस्राइल के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत शुरू होगी।

एक वरिष्ठ मिस्री अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ वार्ता में अमेरिकी टीम का नेतृत्व करने के लिए मिस्र पहुंचेंगे। यह बातचीत इस्राइली बंधकों की रिहाई के बदले इस्राइली जेलों में बंद फिलिस्तीनियों की अदला-बदली पर केंद्रित होगी। अधिकारी के अनुसार, वार्ता में उन नक्शों पर भी चर्चा होगी जिनमें गाजा के कुछ इलाकों से इस्राइली सेना की वापसी दिखाई गई है। उन्होंने बताया कि अरब मध्यस्थ भी फिलिस्तीनी गुटों के बीच व्यापक संवाद की तैयारी कर रहे हैं, ताकि गाजा के भविष्य को लेकर एक साझा राय बन सके।


ये भी पढ़ें:- Gaza Peace Plan: 'हमास जल्द कदम उठाए, वरना सब बेकार हो जाएगा..', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दी चेतावनी

क्या है ट्रंप की योजना, पहले समझिए
फिलहाल, ट्रंप की योजना के तहत हमास तीन दिनों में 48 बचे हुए बंधकों को छोड़ देगा, जिनमें से करीब 20 जिंदा माने जाते हैं। इसके अलावा, हमास को सत्ता छोड़नी होगी और हथियार डालने होंगे। बदले में इस्राइल अपनी सैन्य कार्रवाई बंद करेगा, कई क्षेत्रों से पीछे हटेगा, सैकड़ों कैदियों को रिहा करेगा और मानवीय मदद तथा पुनर्निर्माण की अनुमति देगा।

हालांकि, हमास ने हथियार डालने पर कोई स्पष्ट बात नहीं की है और कुछ मुद्दों पर फलस्तीन के बीच आगे सलाह-मशविरा जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि हमास की इस 'हां, लेकिन,' वाली नीति पुरानी मांगों को नरम भाषा में पेश करने जैसी है और असल में हालात में ज्यादा बदलाव नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed