{"_id":"68f062c462373bce31010477","slug":"us-president-donald-trump-hosts-glitzy-dinner-for-wealthy-donors-to-new-white-house-ballroom-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: व्हाइट हाउस बालरूम के लिए चंदा जुटाने के लिए ट्रंप ने दी भव्य डिनर पार्टी, जानें कौन-कौन अरबपति हुए शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: व्हाइट हाउस बालरूम के लिए चंदा जुटाने के लिए ट्रंप ने दी भव्य डिनर पार्टी, जानें कौन-कौन अरबपति हुए शामिल
Thu, 16 Oct 2025 08:43 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:43 AM IST
सार
डिनर पार्टी के खाने के मेन्यू में कई खास डिश परोसीं गईं, जिनमें टमैटो पेंजानेला सलाद, बीफ वेलिंग्टन, नाशपत्ती, दालचीनी की मिठाईं और बटरस्कॉच आइसक्रीम आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में एक आलीशान डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में अमेरिका के अरबपति कारोबारी और धनी व्यक्ति शामिल हुए। यह पार्टी व्हाइट हाउस में नए बालरूम के निर्माण के लिए चंदा जुटाने के लिए आयोजित की गई थी। इस पार्टी में करीब 130 हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि और दिग्गज निवेशक शुमार रहे।
25 करोड़ डॉलर की लागत से बनेगा नया बालरूम
व्हाइट हाउस में नए बालरूम के निर्माण में करीब 25 करोड़ डॉलर की लागत आएगी। यह करीब 90 हजार वर्ग मीटर में फैला होगा। ट्रंप ने पहले कहा था कि इस बालरूम में 650 लोग बैठ सकेंगे, लेकिन बुधवार को ट्रंप ने कहा कि इसकी क्षमता 999 लोगों की होगी। यह ट्रंप प्रशासन द्वारा किया जाने वाला अभी तक का सबसे बड़ा पुनर्निर्माण कार्य है। इस बालरूम की खासियत ये होगी कि ये बेहद विशाल होगा, जिसमें राष्ट्रपति का उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया जा सकेगा। नए बालरूम को बुलेटप्रूफ ग्लास से बनाया जाएगा। नए बालरूम के निर्माण में व्हाइट हाउस के डिजाइन का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस एक खास जगह है और हमें इसका ध्यान रखना होगा।
मेन्यू भी रहा खास
ट्रंप की इस पार्टी में शामिल हुए लोग बिजनेस सूट और महिलाएं गाउन पहने नजर आईं। सभी मेहमानों के लिए टेबल आरक्षित थीं, जिन पर मोमबत्ती, गुलदस्ते, पानी आदि रखा हुआ था। मेहमानों को सोने की परत चढ़ी प्लेटों में खाना परोसा गया। खाने के मेन्यू में कई खास डिश परोसीं गईं, जिनमें टमैटो पेंजानेला सलाद, बीफ वेलिंग्टन, नाशपत्ती, दालचीनी की मिठाईं और बटरस्कॉच आइसक्रीम आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US: 'भारत जल्द बंद कर देगा रूसी तेल की खरीद, पीएम मोदी ने किया वादा'; ट्रंप का दावा, कहा- मेरे दोस्त शानदार
जानिए कौन-कौन हुआ पार्टी में शामिल
व्हाइट हाउस की इस खास पार्टी में अमेजन, एपल, बूज एलन हेमिल्टन, कॉइनबेस, कोमकास्ट, गूगल, लॉकहीड मार्टिन, मेटा प्लेटफॉर्म और टी-मोबाइल जैसी कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए। साथ ही एडेल्सन फैमिली फाउंडेशन, तेल अरबपति कारोबारी हेरोल्ड हैम, ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीव श्वार्जमैन, क्रिप्टो कारोबारी टाइलर और कैमरून विंकलेवोस आदि हस्तियां भी इस पार्टी में शामिल हुईं। ट्रंप के राजनीतिक सलाहकार और अन्य करीबी दोस्त भी इस पार्टी में शामिल हुए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन