फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden News Biden Presses Putin in First Call Over Cyberattack, Ukraine

जो बाइडन ने पहली बार रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 27 Jan 2021 05:01 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Jan 2021 05:01 AM IST
विज्ञापन
US President Joe Biden News Biden Presses Putin in First Call Over Cyberattack, Ukraine
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद जो बाइडन ने मंगलवार को पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है। बातचीत के दौरान बाइडन ने विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की गिरफ्तारी, साइबर जासूसी में रूस की संलिप्तता और अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर इनाम घोषित किए जाने पर चिंता व्यक्त की। 

व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया कि 'अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बात की। उन्होंने यूक्रेन की संप्रभुता के लिए अमेरिका के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की और अन्य मामलों को उठाया। अन्य मुद्दों में सोलरविन्ड्स हैक, अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर रूस द्वारा इनाम रखने की रिपोर्ट, 2020 के अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप शामिल हैं।

विज्ञापन


बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने स्पष्ट किया कि अमेरिका अपने लिए या अपने सहयोगियों को रूस द्वारा नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई के जवाब में अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा में मजबूती से काम करेगा। इसके साथ ही  दोनों राष्ट्रपतियों ने पारदर्शी और सुसंगत संचार को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि दोनों देशों को अगले महीने की शुरुआत में खत्म हो रही हथियार नियंत्रण संधि के पांच साल के विस्तार को अंतिम रूप दे देना चाहिए।अधिकारियों के मुताबिक रूस ने ही पिछले हफ्ते बाइडन से बात करने का अनुरोध किया था और अमेरिकी राष्ट्रपति ने उस पर सहमति भी व्यक्त की थी, लेकिन पुतिन से बातचीत से पहले बाइडन अपने स्टाफ के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी समेत यूरोपीय सहयोगियों से बात करना चाहते थे। मंगलवार को भी पुतिन से बात करने से पहले उन्होंने नाटो के सेक्रेट्री जनरल जेंस स्टोलटेंबर्ग से बात की थी।



न्यूक्लियर समझौते का विस्तार
न्यू स्टार्ट न्यूक्लियर समझौते के विस्तार के लिए रूस और अमेरिका ने मंगलवार को दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। आने वाले दिनों में अब दोनों पक्ष जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करेंगे। रूसी सांसदों का कहना है कि समझौते के विस्तार के लिए वे इसी हफ्ते जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed