फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump News: US President Election 2020 Donald Trump outlines threats from thugs and anarchists at Hampshire rally

अमेरिका: राष्ट्रपति पद पर घमासान तेज, ट्रंप ने रैली में कहा- 'ठग' और 'अराजकतावादी' दो बड़े खतरे

Sat, 29 Aug 2020 12:16 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, लंडनडेरे
पीटीआई, लंडनडेरे Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 29 Aug 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump News: US President Election 2020 Donald Trump outlines threats from thugs and anarchists at Hampshire rally
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : White House

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार करने के बाद शुक्रवार को कहा कि वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो लोकतंत्र और भीड़ के बीच खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने उन प्रदर्शनकारियों पर जमकर निशाना साधा, जिन्होंने एक रात पहले ही व्हाइट हाउस से निकलते वक्त ट्रंप के समर्थकों से दुर्व्यवहार किया था।

विज्ञापन


ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर में शुक्रवार रात एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत उन प्रदर्शनकारियों की आलोचना से की जिन्होंने साउथ लॉन में उनके भाषण के बाद घरों को लौट रहे लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसमें केंटुकी के सीनेटर रैंड पॉल भी शामिल थे, जिन्हें व्हाइट हाउस से बाहर आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने अपनी सुरक्षा में रवाना किया।
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने समर्थकों की सुरक्षा के लिए ज्यादा कुछ नहीं करने पर कोलंबिया के मेयर मुरिएल बोजर की आलोचना की और कहा, वह ठगों का एक समूह था। असंतुष्ट, उन्मत्त क्रोध। आपको वॉशिंगटन में पिछली रात को देखना चाहिए, यह एक अपमान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बेहद कम वक्त बचा है और प्रचार के लिए ट्रंप का धुआंधार यात्रा का कार्यक्रम तैयार है। ट्रंप ने कहा कि प्रदर्शनकारी अराजकतावादी थे। उन्होंने कहा कि वे केवल परेशानी खड़ी करना चाहते हैं। उन्हें जॉर्ज फ्लॉयड से कोई सरोकार नहीं है। उनका किसी भी चीज से कोई लेना-देना नहीं है। वे जानते तक नहीं हैं कि जॉर्ज फ्लॉयड हैं कौन। 

इस बीच राष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक महिला को क्षमा कर दिया जो रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की रात में एक विशेष वक्ता थीं और जिन्होंने ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक दयालु नेता बताया था।

ट्रंप ने ऐलिस मैरी जॉनसन को क्षमादान दिया, जिन्होंने गैर हिंसक मादक पदार्थ अपराध के लिए बिना पैरोल जेल में दो दशक बिताए हैं। महिला को 1996 में दोषी ठहराया गया था। बता दें कि ट्रंप ने किम कर्दाशियां की अपील पर महिला की सजा कम की है।

ट्रंप का कमला पर हमला, कहा- उनमें शीर्ष पद पर आसीन होने की काबिलियत नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा कि हैरिस में शीर्ष पद पर आसीन होने की काबिलियत नहीं है।  

ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका में शीर्ष पद पर किसी महिला को देखने का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी एवं व्हाइट हाउस सलाहकार इवांका ट्रंप ऐसे पद के लिए उचित उम्मीदवार हो सकती हैं।

हैरिस पिछले साल तक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दावेदारी कर रहीं थी। डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने हैरिस को उप राष्ट्रपति पद के लिए चुना है। हैरिस के पिता जमैका से और उनकी मां भारत से थीं।

ट्रंप ने कहा, आप जानते हैं कि मैं भी शीर्ष पद पर एक महिला को देखना चाहता हूं, लेकिन मैं नहीं चाहता कोई महिला इस पद पर इस तरीके से आए और वह काबिल भी नहीं हैं। ट्रंप के इतना कहते ही लोग तालियां बजाने लगे और कुछ इवांका ट्रंप का नाम चिल्लाने लगे।

इस पर राष्ट्रपति ने अपने समर्थकों से कहा, वे सब भी कह रहे हैं  हम इवांका को चाहते हैं। मैं आप पर तोहमत नहीं लगा रहा। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार को औपचारिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन को स्वीकार करने के बाद ट्रंप की यह पहली चुनावी रैली थी। ट्रंप ने अपने भाषण में बिडेन की भी आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed