फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US polls: Barack Obama calls Kamala Harris most prepared nominee ever

US: ओबामा ने तारीफों के बांधे पुल, कहा- कमला हैरिस राष्ट्रपति बनने के लिए पूरी तरह तैयार; ट्रंप पर बोला हमला

Sun, 20 Oct 2024 01:02 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 20 Oct 2024 01:02 PM IST
सार

बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिकियों के पास नेताओं की नई पीढ़ी चुनकर देश के भविष्य को आकार देने का अवसर है, जो बेहतर, मजबूत, निष्पक्ष और अधिक समान अमेरिका बनाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
US polls: Barack Obama calls Kamala Harris most prepared nominee ever
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में इन आखिरी हफ्तों में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन उम्मीदवार यानी कमला हैरिस तथा डोनाल्ड ट्रंप चुनावी तैयारी में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। जैसे-जैसे इस साल के राष्ट्रपति पद के चुनाव पास आ रहे वैसे-वैसे लोगल खुलकर समर्थन कर रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लास वेगास में हैरिस का जमकर समर्थन किया। साथ ही ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने हैरिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जरूरतमंदों की हितकारी हैं, जो दे को आकार देने वाले मूल्यों के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन


'अमेरिका पन्ने पलटने के लिए तैयार'
बराक ओबामा ने यह भी कहा कि अमेरिकियों के पास नेताओं की नई पीढ़ी चुनकर देश के भविष्य को आकार देने का अवसर है, जो बेहतर, मजबूत, निष्पक्ष और अधिक समान अमेरिका बनाने में मदद करेगा। उन्होंने रैली में कहा, 'अमेरिका पन्ने पलटने के लिए तैयार है। हम राष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए तैयार हैं। अच्छी खबर यह है कि हैरिस इस पद के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह एक ऐसी नेता हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन उन लोगों की ओर से लड़ने में बिताया, जिन्हें एक चैंपियन की जरूरत है। कोई ऐसा व्यक्ति जो इस देश के निर्माण के मूल्यों में विश्वास रखता हो। साथ ही वह इस पद के लिए उतनी ही तैयार हैं जितनी कि राष्ट्रपति पद के लिए कोई भी उम्मीदवार रहा है। व्हाइट हाउस में एक बेहतरीन साथी गवर्नर टिम वाल्ट्ज उनके साथ होंगे।'
विज्ञापन


आप मेल या व्यक्तिगत रूप से करें मतदान: ओबामा
उन्होंने आगे कहा, 'यहां नेवादा में मतदान पहले ही शुरू हो चुका है। आप मेल या व्यक्तिगत रूप से जल्दी मतदान कर सकते हैं। अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को मतदान की योजना बनाने में मदद करें क्योंकि साथ मिलकर, हमारे पास इस देश में नेतृत्व की नई पीढ़ी को चुनने और एक बेहतर, मजबूत, निष्पक्ष, अधिक समान, अधिक आशावादी अमेरिका का निर्माण शुरू करने का मौका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'कई मुद्दों से जूझ रहा देश'
पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अमेरिका महामारी जैसे मुद्दों से जूझ रहा है। इससे कीमतें बढ़ रही हैं और परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि यह चुनाव टक्कर का होने जा रहा है क्योंकि बहुत सारे लोग अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। एक देश के रूप में, हम इन पिछले कुछ वर्षों में बहुत कुछ कर चुके हैं। हमने एक महामारी देखी, जिसने व्यवसायों और समुदायों पर कहर बरपाया और फिर महामारी से व्यवधानों के कारण मूल्य वृद्धि हुई और इसने परिवार के बजट पर दबाव डाला। इसलिए मुझे लगता है कि लोग चीजों को क्यों बदल रहे हैं। यह समझ में आता है। मैं इसे समझता हूं। जो बात मैं नहीं समझ पा रहा हूं वह यह है कि कोई यह क्यों सोचेगा कि डोनाल्ड ट्रंप चीजों को इस तरह से बदल देंगे जो लोगों के लिए अच्छा होगा क्योंकि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह व्यक्ति खुद के अलावा किसी और के बारे में सोचता है।'

डोनाल्ड ट्रंप पर जोरदार हमला
हैरिस के प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की आलोचना करते हुए ओबामा ने कहा, 'मैंने पहले भी कहा है और मैं इसे फिर से कहने जा रहा हूं, डोनाल्ड ट्रंप एक 78 वर्षीय अरबपति हैं जिन्होंने नौ साल पहले उस सुनहरे पद से उतरने के बाद से अपनी समस्या के बारे में रोना बंद नहीं किया है। वह लगातार शिकायत कर रहे हैं, और जब वह शिकायत नहीं कर रहे होते हैं, तो वह आपको सामान बेचने की कोशिश कर रहे होते हैं। वह आपको ट्रंप बाइबिल बेचने की कोशिश कर रहे होते हैं।' 

चीन में बनाई जा रही बाइबिल: पूर्व राष्ट्रपति ओबामा
उन्होंने आगे कहा, 'मैं आपको एक अनुमान दूंगा कि वे बाइबिल कहां बनाई जाती हैं चीन में। यह चीन के मामले में मिस्टर टफ गाइ है, सिवाय इसके कि जब वह कुछ पैसे कमा सकते हैं। वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें सिर्फ अपने अहंकार, पैसे और अपनी हैसियत की परवाह है। वह आपके बारे में नहीं सोच रहे हैं। वह सत्ता को अपने लक्ष्यों को पूरा करने के साधन से ज़्यादा कुछ नहीं मानते। वह चाहते हैं कि मध्यम वर्ग एक और बड़ी कर कटौती की कीमत चुकाए, जिससे अधिकतर उन्हें और उनके कंट्री क्लब के दोस्तों को मदद मिले।'




ओबामा ने इस बात पर जोर दिया कि ट्रंप की रणनीति अमेरिकियों को यह विश्वास दिलाना है कि देश बुरी तरह से बंटा हुआ है। इससे यह लोग हमारे खिलाफ खड़े हो जाएं। साथ ही ऐसे देशवासी जो उनका समर्थन करते हैं, उन्हें उन लोगों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है जो उनका समर्थन नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed