फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Politics Republican Randy Fine defeated Democrat Josh Weil know about new Florida senator

Randy Fine: इस रिपब्लिकन ने लाखों डॉलर लुटाने वाले डेमोक्रेट को हराया; फ्लोरिडा के नए सीनेटर के बारे में जानिए

Wed, 02 Apr 2025 07:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑरमंड बीच
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑरमंड बीच Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Apr 2025 07:08 AM IST
सार

रिपब्लिकन रैंडी फाइन ने फ्लोरिडा के 6वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का विशेष चुनाव जीत लिया है। उन्होंने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी जोश वेइल को 33 अंकों के बड़े अंतर से मात दी। इसके अलावा, रिपब्लिकन जिमी पैट्रोनिस ने फ्लोरिडा के प्रथम कांग्रेसनल जिले में विशेष चुनाव जीता। फ्लोरिडा के मुख्य वित्तीय अधिकारी पैट्रोनिस ने डेमोक्रेट गे वैलिमोंट को शिकस्त दी। 
 

विज्ञापन
US Politics Republican Randy Fine defeated Democrat Josh Weil know about new Florida senator
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रैंडी फाइन - फोटो : एक्स@VoteRandyFine

विस्तार

रिपब्लिकन रैंडी फाइन ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को फ्लोरिडा के 6वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का विशेष चुनाव जीत लिया है। उन्होंने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी जोश वेइल को 33 अंकों के बड़े अंतर से मात दी। जोश वित्तपोषित उम्मीदवार थे और उन्होंने इस चुनाव में लाखों डॉलर खर्च किए। इसके बावजूद वह जीत हासिल करने में विफल रहे। शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फाइन को जीत की बधाई दी।  

विज्ञापन


डेमोक्रेट प्रत्याशी ने इस चुनावी अभियान में 9 मिलियन डॉलर खर्च किए, जबकि ट्रंप समर्थित रिपब्लिकन प्रत्याशी फाइन ने केवल एक मिलियन डॉलर खर्च किया। डेमोक्रेटिक खेमे का दावा है कि ट्रंप के खिलाफ आक्रोश के कारण बड़े पैमाने पर फंड मिला है। हालांकि, नतीजों की घोषणा के बाद ट्रंप ने इसकी आलोचना की है।
विज्ञापन


यह चुनाव नवंबर में माइक वाल्ट्ज की जीत के बाद हुआ। फाइन की जीत ने नवंबर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारी समर्थन वाले जिले में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया है। हालांकि, दौड़ के अंतिम दिनों में फाइन को बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ा, क्योंकि कुछ रिपब्लिकन ने सार्वजनिक रूप से उनके अभियान और धन उगाहने के प्रयासों की आलोचना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंडी फाइन के बारे में जानें
फ्लोरिडा स्टेट सीनेटर रैंडी फाइन को पहली बार 2016 में फ्लोरिडा हाउस के लिए चुना गया था। 2024 तक उन्होंने हर साल प्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ा और फ्लोरिडा सीनेट के लिए सफलतापूर्वक चुनाव जीता। फाइन ने मंगलवार को कांग्रेस की उस खाली सीट के लिए विशेष चुनाव जीता, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ने पांच महीने से भी कम समय पहले 30 अंकों से जीता था। माइक वाल्ट्ज को ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। 

ये भी पढ़ें: US: नाटो में ट्रंप प्रशासन के राजदूत होंगे मैट व्हिटकर, सीनेट ने दी नियुक्ति की मंजूरी

खुद को रूढ़ीवादी मानते हैं फाइन
रैंडी फाइन खुद को एक रूढ़ीवादी मानते हैं। वह सामाजिक रूप से रूढ़ीवादी विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उन्हें इस्राइल के समर्थन और LGBTQ+ अधिकारों को प्रतिबंधित करने के उनके प्रयासों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने स्कूलों में लिंग और कामुकता पर चर्चा को प्रतिबंधित करने वाले एक विधेयक का समर्थन किया, जिसे आलोचकों ने 'डोंट से गे' कानून का नाम दिया। इसके अलावा, फ्लोरिडा विधानमंडल में रिपब्लिकन गवर्नर रॉन डेसेंटिस के सहयोगी रहे फाइन ने जब 2024 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान ट्रंप का समर्थन किया तो उन्हें डेसेंटिस के विरोध का सामना करना पड़ा। तब से, फाइन कैपिटल में डेसेंटिस के सबसे मुखर आलोचकों में से एक बन गए हैं। - और नापसंदगी पारस्परिक है।

जिमी पैट्रोनिस ने जीता विशेष चुनाव
इसके अलावा, रिपब्लिकन जिमी पैट्रोनिस ने फ्लोरिडा के प्रथम कांग्रेसनल जिले में विशेष चुनाव जीता। फ्लोरिडा के मुख्य वित्तीय अधिकारी पैट्रोनिस ने डेमोक्रेट गे वैलिमोंट को शिकस्त दी। पैट्रोनिस को राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन मिला, जबकि डेमोक्रेट्स ने इस चुनाव पर लाखों डॉलर खर्च किए। रिपोर्ट के अनुसार, वैलिमोंट ने लगभग 6.5 मिलियन अमरीकी डॉलर जुटाए, जबकि पैट्रोनिस ने 2.1 मिलियन अमरीकी डॉलर जुटाए।

ये भी पढ़ें: ट्रंप लागू करेंगे जवाबी टैरिफ: भारत के किन उद्योगों पर पड़ेगा असर और कौन से देश निशाने पर, क्या तैयारियां?


मैट गेट्ज की सीट को भरेंगे पैट्रोनिस
पैट्रोनिस उस सीट को भरेंगे जो पूर्व प्रतिनिधि मैट गेट्ज ने छोड़ी थी। गेट्ज ने ट्रंप का अटॉर्नी जनरल बनने के बाद यौन दुराचार के आरोपों के कारण अपना नाम वापस ले लिया था। दोनों जिलों में रिपब्लिकन की जीत से जीओपी को अमेरिकी सदन में डेमोक्रेट्स पर 220-213 की बढ़त मिलेगी। 

जीत के बाद एक रेस्तरां में मनाया जश्न
जीत के बाद पैट्रोनिस ने पेंसाकोला के एक रेस्तरां में जश्न मनाया। शुरुआती नतीजे आने के बाद से ही पैट्रोनिस को फोन पर बधाई संदेश मिलने लगे। पैट्रोनिस ने रेस्तरां में लगभग 100 लोगों की भीड़ को संबोधित किया। उनसे हाथ मिलाया और गले मिले। इस दौरान पैट्रोनिस के साथ उनकी पत्नी केटी और दो बेटे भी थे। 

2024 की तुलना में घटा जीत का अंतर 
रिपब्लिकन जिमी पैट्रोनिस और रैंडी फाइन ने भले ही फ्लोरिडा में विशेष चुनाव जीत लिया है, लेकिन जीत का अंतर 2024 की तुलना में कम है। कम होते जीत के अंतर को जनता की भावना में बदलाव का संकेत माना जा रहा है। डेमोक्रेट्स को उम्मीद थी कि राष्ट्रपति ट्रंप ने जिस तरह संघीय एजेंसियों के पुनर्गठन और संघीय कर्मचारियों को निकालने के फैसले लिए हैं, इससे रिपब्लिकन खेमे का जनाधार घटेगा। दोनों प्रत्याशियों की जीत के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'दोनों प्रत्याशियों को उनके समर्थन से जीत हासिल करने में मदद मिली। उनका समर्थन दुष्ट डेमोक्रेट्स ताकतों से कहीं अधिक बड़ा साबित हुआ। अमेरिका को बधाई।' 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed