फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Policies Trump priority H-1B visa rules strict on Russia make UN accountable US State Dept Margaret MacLeod

US: एच-1बी वीजा नीति, रूस पर सख्ती से लेकर UN की जवाबदेही तक; अमरिकी विदेश विभाग ने बताई ट्रंप की प्राथमिकताएं

Thu, 25 Sep 2025 02:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 02:15 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा कि अमेरिका इस साल शांति, स्वतंत्रता और संप्रभुता पर ध्यान दे रहा है। इसके अलावा, एच-1बी वीजा नीति का मकसद अमेरिकी आईटी सेक्टर में निवेश को प्राथमिकता देना है। उन्होंने रूसी तेल खरीद को लेकर भी बात की। मैकलियोड ने कहा कि अमेरिका रूस से तेल आयात कम करना चाहता है ताकि यूक्रेन युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त किया जा सके। 
 

विज्ञापन
US Policies Trump priority H-1B visa rules strict on Russia make UN accountable US State Dept Margaret MacLeod
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मार्गरेट मैकलियोड - फोटो : पीटीआई-एएनआई

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर अमेरिकी विदेश विभाग की हिंदुस्तानी प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की प्राथमिकताओं के बारे में बताया। मैकलियोड ने कहा कि अमेरिकी सरकार इस साल तीन प्राथमिकताओं पर ध्यान दे रही है, जिनमें शांति, स्वतंत्रता और संप्रभुता शामिल है। उन्होंने कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र को और जवाबदेह व निष्पक्ष बनाने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मार्गरेट ने कहा कि इस साल अमेरिका तीन प्राथमिकताओं पर ध्यान दे रहा है- शांति, संप्रभुता और स्वतंत्रता। उन्होंने कहा कि यही सिद्धांत संयुक्त राष्ट्र के चार्टर की नींव भी हैं और एक समृद्ध, स्थिर व शांतिपूर्ण विश्व के लिए भी जरूरी हैं। कई बार संयुक्त राष्ट्र अपने मूल उद्देश्य से भटका है, इसलिए अमेरिका अन्य देशों के साथ मिलकर इसे अधिक जवाबदेह और निष्पक्ष संगठन बनाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 80th UNGA: जेलेंस्की बोले- यूरोप मोल्दोवा खोने का खतरा नहीं उठा सकता; पेजेश्कियन ने बताई ईरान की परमाणु नीति

एच-1बी वीजा नीति का मकसद अमेरिकी आईटी सेक्टर में निवेश को प्राथमिकता देना
मैकलियोड ने एच-1बी वीजा नीति से लेकर रूसी तेल खरीद और रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बात की। उन्होंने कहा कि एच-1बी वीजा नीति का मकसद अमेरिकी आईटी सेक्टर में निवेश को प्राथमिकता देना है और अमेरिकी नागरिकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाना है।




ये भी पढ़ें: US: डलास आईसीई केंद्र में गोलीबारी; दो बंदियों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रूस के साथ व्यापार कम करना चाहता है अमेरिका
रूस से तेल खरीदने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि वह रूस और यूक्रेन युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं ताकि और जानें न जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक रूस तेल निर्यात से आय अर्जित करता रहेगा, तब तक इन आर्थिक संसाधनों का इस्तेमाल हथियार खरीदने में किया जाएगा। इसलिए अमेरिका रूस के साथ व्यापार कम से कम करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed