फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US policies Donald Trump on Putin Jinping and Hamas prez on china russia and middle east during Asia tour

US: पुतिन, शी जिनपिंग और हमास को लेकर क्या बोल गए ट्रंप? एशिया दौरे के दौरान अपने भावी रुख पर दिया बड़ा बयान

Sun, 26 Oct 2025 02:56 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 26 Oct 2025 02:56 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया के गाजा में शांति भंग होने पर हमास के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष, अमेरिका-चीन संबंध और कोरिया में शी जिनपिंग से होने वाली बातचीत को लेकर भी अहम बयान दिया है। जानिए अमेरिका के राष्ट्रपति ने क्या बातें कहीं।

विज्ञापन
US policies Donald Trump on Putin Jinping and Hamas prez on china russia and middle east during Asia tour
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Ani Photos

विस्तार

एशिया दौरे पर रवाना हो चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अमेरिका की नीति को लेकर खुलकर बयान दिए हैं। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी ट्रंप के बयानों में साढ़े तीन साल से अधिक समय से जारी रूस और यूक्रेन युद्ध समाप्त होने की आशा, कोरिया में होने वाली चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात और पश्चिम एशिया के गाजा में इस्राइल और हमास के बीच दो साल से अधिक समय तक चले रक्तपात के बाद अब संघर्षविराम और भावी शांति की संभावनाओं पर बात की।

विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर क्या सोच रहा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से तभी मिलेंगे जब किसी समझौते की संभावना होगी। उन्होंने कहा कि पुतिन से उनके हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन मौजूदा हालात निराशाजनक हैं। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच समझौता कराया था, जो बहुत कठिन था। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि रूस-यूक्रेन विवाद आसानी से सुलझ जाएगा, लेकिन ज़ेलेंस्की और पुतिन के बीच गहरी नफरत के कारण ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन

कोरिया में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया दौरे के अंतिम चरण में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात को लेकर ट्रंप ने कहा, शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान रूस के तेल की खरीद पर भी चर्चा होगी। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन ने रूसी तेल की खरीद में काफी कटौती की है और भारत ने इसे पूरी तरह रोक दिया है। अमेरिका ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप ने कहा कि वे अपने किसानों के हितों की रक्षा चाहते हैं। साथ ही, वे फेंटानिल की समस्या पर भी चर्चा करेंगे, जो चीन से आता है और अमेरिका में कई लोगों की जान ले रहा है।

गाजा संघर्षविराम पर:
पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास के बीच दो साल से अधिक समय से जारी हिंसक संघर्ष के बाद गाजा पट्टी पर संघर्षविराम को लेकर ट्रंप ने कहा, 'यह कायम रहेगा।' उन्होंने कहा कि अगर यह नहीं टिकता, तो हमास को जल्द ही कड़ा जवाब मिलेगा। ट्रंप ने बताया कि हमास ने कुछ आपराधिक तत्वों को खत्म करने का आश्वासन दिया है और उम्मीद है कि वह अपने वादे पर कायम रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हमास ने समझौते का उल्लंघन किया, तो उसे “बहुत बड़ी समस्या” का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed