फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US police officer Kevin Dave dismissed he had hit Indian student Jahnavi Kandula with car

US: अमेरिका में भारतीय छात्रा को कार से टक्कर मारने वाला पुलिस अफसर केविन बर्खास्त, जाह्नवी की हुई थी मौत

Wed, 08 Jan 2025 04:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल/न्यूयार्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल/न्यूयार्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 04:20 AM IST
सार

अमेरिकी पुलिस अधिकारी केविन डेव 23 जनवरी, 2023 को सिएटल में एक गश्ती कार चला रहा था और उसने सड़क पार कर रही आंध्र प्रदेश की जाह्नवी कंडुला (23) को टक्कर मार दी थी। उस समय, डेव की कार की रफ्तार 119 किमी/घंटा से अधिक थी। 

विज्ञापन
US police officer Kevin Dave dismissed he had hit Indian student Jahnavi Kandula with car
जाह्नवी कंडुला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 सिएटल के एक पुलिस अधिकारी को उसके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इस अधिकारी ने जनवरी, 2023 में कार से टक्कर मारकर भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की जान ले ली थी।

विज्ञापन


सिएटल पुलिस की अंतरिम प्रमुख सू राहर ने कहा कि उन्होंने केविन डेव को सिएटल पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, डेव की खतरनाक ड्राइविंग के दुखद नतीजे को देखते हुए उसे नौकरी से हटाया गया है। पुलिस अधिकारी केविन डेव 23 जनवरी, 2023 को सिएटल में एक गश्ती कार चला रहा था और उसने सड़क पार कर रही आंध्र प्रदेश की जाह्नवी कंडुला (23) को टक्कर मार दी थी। उस समय, डेव की कार की रफ्तार 119 किमी/घंटा से अधिक थी। कार से टक्कर लगने के कारण कंडुला 100 फुट दूर जा गिरी और घटनास्थल पर ही मारी गई।
विज्ञापन


डेव की खतरनाक ड्राइविंग के कारण सिएटल पुलिस की हुई बदनामी
सू राहर ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कहा कि सिएटल पुलिस के जवाबदेही कार्यालय ने पाया कि डेव ने विभाग की चार नीतियों का उल्लंघन किया था। सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शुरू में डेव की खतरनाक ड्राइविंग के दुखद परिणामों को स्वीकार नहीं किया गया, उसके कारण मानव जीवन की हानि हुई और सिएटल पुलिस की बदनामी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन में बैठा अन्य अधिकारी पहले ही हो चुका बर्खास्त
घटना के वक्त पुलिस वाहन चला रहे केविन डेव से पहले एक और पुलिस अधिकारी डैनियल ऑर्डरर को भी नौकरी से निकाला जा चुका है। वह उसी वाहन में था जिसे डेव चला रहा था। कंडुला के वाहन  से टकराने के बाद ऑर्डरर ने असंवेदनशील टिप्पणियां कीं और घटना पर हंसने के चलते नौकरी से निकाला गया। सिएटल में भारत का महावाणिज्य दूतावास इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed