Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Ohio Cincinati Indian Origin Mayor wins against Vice President JD Vance Half Brother news and updates

US: भारतीय मूल के सिनसिनाटी मेयर को दूसरी बार जीत, उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के सौतेले भाई को दी शिकस्त

Wed, 05 Nov 2025 03:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 05 Nov 2025 03:27 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरेवाल की मां तिब्बती हैं। वे बचपन में चीन के कब्जे से भागकर दक्षिण भारत के एक शरणार्थी शिविर में पली-बढ़ीं। वहीं, उनके पिता पंजाबी हैं।

विज्ञापन
US Ohio Cincinati Indian Origin Mayor wins against Vice President JD Vance Half Brother news and updates
आफताब पुरेवाल। - फोटो : X/Aftab Pureval

विस्तार

अमेरिका में बुधवार को अलग-अलग चुनावों में डेमोक्रेट पार्टी और भारतवंशी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। इनमें एक विजेता ओहायो के शहर सिनसिनाटी के भारतीय मूल के मेयर आफताब पुरेवाल भी रहे। पुरेवाल ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के सौतेले भाई कोरी बोमन को हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


फॉक्स न्यूज की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पुरेवाल की जीत से सिनसिनाटी के स्थानीय प्रशासन पर डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण और मजबूत हुआ है। इससे ओहायो की राजनीति में पुरेवाल की स्थिति और सशक्त हुई है। 43 वर्षीय पुरेवाल, जो पहले अमेरिका में विशेष सहायक अटॉर्नी रह चुके हैं, ने 2021 में करीब 66 फीसदी वोट पाकर पहली बार मेयर चुनाव में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

पुरेवाल की मां का तिब्बत से वास्ता, पिता पंजाबी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरेवाल की मां तिब्बती हैं। वे बचपन में चीन के कब्जे से भागकर दक्षिण भारत के एक शरणार्थी शिविर में पली-बढ़ीं। वहीं, उनके पिता पंजाबी हैं। पुरेवाल ने 2015 में हैमिल्टन काउंटी क्लर्क ऑफ कोर्ट्स के चुनाव से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। मई में हुए प्राथमिक चुनाव (ओपन प्राइमरी) में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी बोमन को 80 प्रतिशत से अधिक मतों से हराया था। दोनों शीर्ष उम्मीदवारों के रूप में नवंबर के चुनाव में आमने-सामने आए।

बोमन, जिन्होंने पहले कभी कोई सार्वजनिक पद नहीं संभाला था, अपने सौतेले भाई जेडी वैंस के उपराष्ट्रपति पद संभालने से प्रेरित होकर राजनीति में आए। वैंस ने उनके प्रचार अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका नहीं निभाई, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाई के समर्थन में संदेश देते हुए लिखा कि वह एक अच्छे व्यक्ति हैं, जिनका दिल समुदाय की सेवा के लिए धड़कता है और लोगों से उनके लिए वोट करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed