फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US official said War in Ukraine reinforced relationship with India, did not break ties

Ukraine Crisis: अमेरिका ने भारत को सराहा, कहा- यूक्रेन मसले पर हम एकमत नहीं, फिर भी हमारे रिश्ते मजबूत हुए

Fri, 21 Apr 2023 09:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 21 Apr 2023 09:45 AM IST
सार

दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक सचिव डोनाल्ड लू ने गुरुवार को कहा कि रूस-युक्रेन युद्ध ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को तोड़ने के बजाय वास्तव में मजबूत किया है।

विज्ञापन
US official said War in Ukraine reinforced relationship with India, did not break ties
डोनाल्ड लू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक साल से चल रहा रूस यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अमेरिका ने रूस से युद्ध को रोकने की अपील की है। साथ ही भारत से भी आग्रह किया कि वह रूसी राष्ट्रपति को युद्ध से पीछे हटने को कहें। हालांकि बाइडन प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि इस युद्ध का अमेरिका-भारत के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ा है। 

विज्ञापन

युद्ध पर समान दृष्टिकोण नहीं

दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक सचिव डोनाल्ड लू ने गुरुवार को कहा कि रूस-युक्रेन युद्ध ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को तोड़ने के बजाय वास्तव में मजबूत किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह सच है कि हमने हमेशा यूक्रेन में रूस के युद्ध के लिए समान दृष्टिकोण साझा नहीं किया है। लेकिन हम इस बात को साझा करते हैं कि यह युद्ध जल्द से जल्द समाप्त होना चाहिए।

विज्ञापन

बातचीत ही एकमात्र रास्ता

डोनाल्ड लू ने कहा कि रूस के साथ भारत के लंबे समय से संबंध हैं। इसलिए भारत से आग्रह है कि वह व्लादिमीर पुतिन से अपने युद्ध को समाप्त करने और यूक्रेनी क्षेत्र से हटने पर बात करें। उन्होंने आगे कहा कि हम भारत से सहमत हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान बातचीत से निकाला जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की टिप्पणियां अहम

उन्होंने कहा कि भारत ने यूक्रेन में मानवीय सहायता प्रदान की है। इसका हम स्वागत करते हैं। साथ ही बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में वार्ता और कूटनीति के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणियों का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध के पहले दिनों से भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच निरंतर बातचीत हुई है। यह सहयोग जारी रहेगा। हमें उम्मीद है कि भारत इस युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस के साथ अपने संबंधों और अपने प्रभाव का उपयोग कर सकता है।

हमाारे संबंध और मजबूत हुए

लू ने आगे कहा कि हमें पता है कि हमारा एक मत नहीं है युक्रेन युद्ध को लेकर, लेकिन हमने शुरू से ही एक दूसरे से बात करके समाधान निकाला है। शायद भारत ने महसूस किया होगा कि हमने किस तरह उनके बच्चों को बाहर निकलवाने में मदद की है। उन्होंने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि यूक्रेनी युद्ध ने हमारे संबंधों को तोड़ा नहीं, बल्कि हमारे संबंधों को मजबूत किया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed