फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US obstructs financing of about $ 6.3 million for global terrorist organizations including Lashkar

अमेरिका ने पाकिस्तान की जमीन पर पलने वाले आतंकी संगठनों की फंडिंग रोकी

Fri, 01 Jan 2021 03:28 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 01 Jan 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
US obstructs financing of about $ 6.3 million for global terrorist organizations including Lashkar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

अमेरिका ने विदेशी आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के तहत वर्ष 2019 में पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद सहित अन्य आतंकवादी संगठनों के करीब 6.3 करोड़ डॉलर की वित्तीय मदद बाधित की है। यह जानकारी अमेरिका के राजकोषीय विभाग ने दी।

विज्ञापन


अमेरिका के राजकोषीय विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी वार्षिक रिर्पोट के मुताबिक, अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा के 3,42,000 डॉलर, जैश-ए-मोहम्मद के 1,725 डॉलर, हरकत उल मुजाहिदीन के 45,798 डॉलर के कोष को बाधित करने में सफलता हासिल की। बता दें कि ये तीनों पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन हैं। हरकत-उल-मुजाहिदीन जिहादी समूह है, जो कश्मीर में अपनी गतिविधियों को अंजाम देता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान से संचालित और कश्मीर में अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे एक और संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के 4,321 डॉलर को वर्ष 2019 में रोकने में सफलता मिली जबकि उसके पिछले साल एजेंसियों को इस संगठन की 2,287 डॉलर की मदद रोकने में सफलता मिली थी। विभाग के मुताबिक, अमेरिका ने तहरीक-ए-तालिबान के वर्ष 2019 में 5,067 डॉलर जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट कंट्रोल (ओएफएसी) अमेरिका की अहम एजेंसी है जिसकी जिम्मेदारी अंतराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों और आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों की संपत्ति पर लगे प्रतिबंध को लागू करवाना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने वर्ष 2019 में करीब 70 घोषित आतंकवादी संगठनों के 6.3 करोड़ डॉलर के वित्तपोषण को रोकने में सफलता हासिल की जिनमें सबसे अधिक 39 लाख डॉलर अकेले अलकायदा के हैं जबकि वर्ष 2018 में अमेरिका ने आतंकवादी संगठनों के 4.6 करोड़ डॉलर बाधित किए थे जिसमें 64 लाख डॉलर की राशि अलकायदा की थी।

इस सूची में हक्कानी नेटवर्क भी है जिसकी 26,546 डॉलर की राशि जब्त की गई जो वर्ष 2018 के 3,626 डॉलर के मुकाबले अधिक है।रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने वर्ष2019 में लिब्रेशन टाइगर ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की 5,80,811 डॉलर की राशि रोकने में सफलता हासिल की है।


विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देशों की सूची में शामिल ईरान, सूडान,सीरिया और उत्तर कोरिया की 20.019 करोड़ डॉलर की राशि बाधित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed