{"_id":"611c635432ac4c233f4aab33","slug":"us-nobel-laureate-singer-bob-dylan-accused-of-sexual-harassment-by-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : नोबेल विजेता गायक बॉब डिलन पर महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : नोबेल विजेता गायक बॉब डिलन पर महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप
Wed, 18 Aug 2021 07:03 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लॉस एंजिलिस
एजेंसी, लॉस एंजिलिस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:03 AM IST
सार
- कनेक्टिकट के ग्रीनिच में रहने वाली 68 वर्षीय ‘जे.सी.’ ने पिछले सप्ताह एक मामला दर्ज कराया
- 80 वर्षीय डिलन के प्रवक्ता ने बताया कि 56 साल पुराने दावे में कोई सच्चाई नहीं
विज्ञापन
गायक और गीतकार बॉब डिलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रख्यात गायक और गीतकार बॉब डिलन पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि 12 वर्ष की उम्र में 1965 में डिलन ने उसका यौन शोषण किया। नोबेल पुरस्कार विजेता डिलन ने इस आरोप का खंडन किया है।
विज्ञापन
कनेक्टिकट के ग्रीनिच में रहने वाली 68 वर्षीय ‘जे.सी.’ ने पिछले सप्ताह एक मामला दर्ज कराया जिसमें आरोप है कि डिलन जब 23-24 साल के थे तब उन्होंने संगीतकार होने के रसूख का इस्तेमाल कर पीड़िता को शराब पिलाकर कई बार उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
80 वर्षीय डिलन के प्रवक्ता ने बताया कि 56 साल पुराने दावे में कोई सच्चाई नहीं है। ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार, न्यूयार्क उच्चतम न्यायालय में दर्ज मुकदमे में जे. सी. ने कहा कि अप्रैल-मई 1965 में डिलन ने उसका यौन शोषण किया। वर्ष 1960 के दौरान संगीत के बड़े सितारों में शुमार डिलन को कई बार ग्रैमी पुरस्कार के अलावा साहित्य के नोबेल से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन