{"_id":"6742e106b5ff0dd5a20f3376","slug":"us-newly-elected-president-donald-trump-promise-to-release-remaining-files-on-jff-assassination-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी राजनीति में भूचाल की तैयारी! जॉन कैनेडी की हत्या से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे ट्रंप?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिकी राजनीति में भूचाल की तैयारी! जॉन कैनेडी की हत्या से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे ट्रंप?
Sun, 24 Nov 2024 02:09 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:09 PM IST
सार
ट्रंप ने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान संकेत दिए हैं कि नई सरकार में गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इससे अमेरिकी राजनीति में भूचाल आने की आशंका है क्योंकि कैनेडी की हत्या को लेकर साजिश के कई दावे किए जाते हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि उनकी नई सरकार पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक कर सकती है। गौरतलब है कि साल 2016 में जब पहली बार ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे, उस दौरान भी ट्रंप ने जॉन एफ कैनेडी की हत्या से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का एलान किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने वादे को पूरा नहीं किया। अब ट्रंप ने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान संकेत दिए हैं कि नई सरकार में गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इससे अमेरिकी राजनीति में भूचाल आने की आशंका है क्योंकि कैनेडी की हत्या को लेकर साजिश के कई दावे किए जाते हैं।
ट्रंप अपनी सरकार में ले सकते हैं बड़ा फैसला
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की 1963 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कैनेडी की हत्या से जुड़े अधिकतर गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक हो चुके हैं, लेकिन कुछ दस्तावेज अभी भी गोपनीय रखे गए हैं। चूंकि ट्रंप पहले भी इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की बात कह चुके हैं, ऐसे में उम्मीद है कि इस बार वे अपने वादे को पूरा कर सकते हैं। विशेषकर ट्रंप की सरकार में जॉन एफ कैनेडी के भतीजे रॉबर्ट एफ कैनेडी भी शामिल हैं और रॉबर्ट एफ कैनेडी भी इन गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर काफी मुखर रहे हैं।
बीते दिनों एक पॉडकास्ट के दौरान ट्रंप ने कहा था कि पिछले कार्यकाल के दौरान उनकी सरकार के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो सहित कई लोगों ने इन गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक न करने की सलाह दी थी। इन लोगों ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। इस पॉडकास्ट के दौरान ट्रंप ने संकेत दिए कि जल्द ही जॉन एफ कैनेडी की हत्या से जुड़े बाकी गोपनीय दस्तावेजों को भी सार्वजनिक किया जा सकता है।
विज्ञापन
गोली मारकर हुई थी जॉन एफ कैनेडी की हत्या
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या अमेरिकी इतिहास के सबसे चर्चित मामलों में से एक है। 22 नवंबर, 1963 को टेक्सास के डलास शहर में एक काफिले से गुजरने के दौरान कैनेडी की गोरी मारकर हत्या कर दी गई थी। कैनेडी को दो गोलियां लगीं, एक ऊपरी पीठ में और दूसरी सिर में, जिससे उनकी मौत हुई। कैनेडी को गोली मारने के आरोप में ली हार्वे ओसवाल्ड नाम के एक पूर्व मरीन को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि गिरफ्तार के दो दिन बाद ही एक नाइट क्लब के मालिक जैक रूबी ने पुलिस हिरासत में ओसवाल्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या के साथ ही कैनेडी की हत्या को लेकर कई सवाल अनसुलझे ही रह गए।