ये जो देस है तेरा, स्वदेस है मेरा... अमेरिकी जवानों ने गाया बॉलीवुड का यह गाना, भारतीय राजदूत ने किया वीडियो शेयर, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी नौसेना के सदस्यों ने अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत बॉलीवुड की मशहूर फिल्म स्वदेस का गाना - 'ये जो देश है तेरा, स्वदेस है मेरा, तुझे है पुकारा...' बड़े ही खूबसूरत अंदाज में गाया। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने इसका वीडियो सोशल मीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं।
अमेरिकी नौसेना ने 27 मार्च की रात डिनर के दौरान यह गाना गया। इस डिनर में अमेरिका के चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशंस (सीएनओ) माइकल एम गिल्डे और भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू भी मौजूद थे। संधू ने फिल्म स्वदेस से ये जो देश है तेरा... गाते हुए अधिकारियों का एक एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने लिखा: "यह एक दोस्ती का बंधन है, जिसे कभी नहीं तोड़ा जा सकता।"
'ये वो बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता! This is a friendship bond that cannot be broken ever.' 🇮🇳🇺🇸
US Navy singing a popular Hindi tune @USNavyCNO 's dinner last night! pic.twitter.com/hfzXsg0cArविज्ञापन विज्ञापन— Taranjit Singh Sandhu (@SandhuTaranjitS) March 27, 2021
यह गाना 2004 में रिलीज हुई फिल्म स्वदेस के लिए एआर रहमान ने गाया था। इस वीडियो में यूएस नेवी बैंड के गायकों और इंस्ट्रयूमेंट बजाने वाली एक टीम को उनकी वर्दी में कपड़े पहने गाना गाते देखा जा सकता है। 1.5 मिनट के इस वीडियो को ट्विटर पर दो लाख 10 हजार लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है।
डिनर में अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा भी हुई, लेकिन इस गाने ने सभी का दिल जीत लिया। संधू ने एक और ट्वीट कर लिखा, ''अद्भुत शाम की मेजबानी के लिए यूएस सीएनओ एडमिरल गिल्डे को धन्यवाद। संधू ने लिखा कि वह भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।''
अमेरिका के चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशंस माइकल एम गिल्डे ने कहा, हम इंडो-पैसिफिक और उसके बाहर एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी नियम-आधारित सहयोग को बढ़ावा देंगे।'