{"_id":"5ec9bd708ebc3e9066316d3e","slug":"us-navy-destroyed-aircraft-with-laser-weapon-video-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी नौसेना ने लेजर हथियार से विमान को हवा में किया नष्ट, वीडियो जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी नौसेना ने लेजर हथियार से विमान को हवा में किया नष्ट, वीडियो जारी
Sun, 24 May 2020 05:48 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 24 May 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
लेजर हथियार का प्रशांत महासागर में हुआ सफल परीक्षण
- फोटो : Social Media
अमेरिकी नौसेना ने एक हाई-एनर्जी लेजर हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जो विमान को हवा में ही नष्ट कर सकता है। यह परीक्षण प्रशांत महासागर में एक जंगी जहाज पर किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी जारी की गई है। नौसेना के प्रशांत बेड़े ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि युद्धपोत के डेक से एक तेज लेजर बीम निकल रही है। इस बीच लेजर बीम के सामने आने वाला ड्रोन जलने लगता है। प्रशांत बेड़े ने कहा कि लेजर हथियार ड्रोन या हथियारों वाली छोटी नौकाओं के खिलाफ भी काम में लाया जा सकता है। हालांकि नौसेना ने इसकी जानकारी नहीं दी कि यह परीक्षण कहां किया गया। नौसेना ने सिर्फ यह बताया कि परीक्षण 16 मई को प्रशांत महासागर में हुआ।
विज्ञापन
150 किलोवॉट हो सकती है पावर
नौसेना ने लेजर हथियार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटजिक स्टडीज की 2018 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लेजर हथियार की पावर 150 किलोवॉट हो सकती है।
विज्ञापन