{"_id":"650727dd3d0a9d6fe909b214","slug":"us-national-security-advisor-jake-sullivan-meets-chinese-foreign-minister-wang-yi-in-malta-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-China Tension: जेक सुलिवन और चीनी विदेश मंत्री की मुलाकात; व्हाइट हाउस ने बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-China Tension: जेक सुलिवन और चीनी विदेश मंत्री की मुलाकात; व्हाइट हाउस ने बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा
Sun, 17 Sep 2023 09:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 17 Sep 2023 09:53 PM IST
सार
व्हाइट हाउस ने बताया कि जेक सुविलन और चीनी मंत्री वांग यी की मुलाकात के दौरान ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता के महत्व पर ध्यान दिया।
विज्ञापन
चीन अमेरिका
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताइवान सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच मुलाकात हुई है। ये मुलाकात 16-17 सितंबर को माल्टा में हुई। व्हाइट हाउस ने इस बारे में जानकारी दी है। गौरतलब है कि वांग यी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य, विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक भी हैं।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने बताया कि जेक सुविलन और चीनी मंत्री वांग यी की मुलाकात के दौरान ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता के महत्व पर ध्यान दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि यह दोनों देशों के बीच संचार की खुली लाइनें बनाए रखने और रिश्ते को जिम्मेदारी से प्रबंधित करने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा थी। बता दें कि बयान में यह भी कहा गया है कि इस दौरान नवंबर 2022 में बाली में राष्ट्रपति बाइडन और राष्ट्रपति शी के बीच बातचीत को आगे बढ़ाते हुए दोनों पक्षों ने स्पष्ट, ठोस और रचनात्मक चर्चा की।
विज्ञापन
यह बैठक दोनों देशों के बीच हाल ही में हुई कई अन्य उच्च स्तरीय बैठकों के बाद हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने अन्य विषयों के अलावा अमेरिका-चीन द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों, यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध और क्रॉस-स्ट्रेट जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। इससे पहले, मई में सुलिवन और वांग ने वियना में मुलाकात की थी। वहीं, अगस्त में, अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने अपने चीनी समकक्ष वांग वेंटाओ से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंनेकहा था कि वाशिंगटन और बीजिंग के बीच संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन