फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: National intelligence head says MLK, RFK assassination records will soon be public News In Hindi

US: 'मार्टिन लूथर किंग और कैनेडी हत्याकांड के दस्तावेज जल्द होंगे सार्वजनिक', तुलसी गबार्ड ने दी जानकारी

Fri, 11 Apr 2025 07:38 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 07:38 AM IST
सार

मार्टिन लूथर किंग जूनियर और सीनेटर रॉबर्ट एफ कैनेडी की हत्या से जुड़े गोपनीय दस्तावेज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि हम जल्द ही इन हत्याओं से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक करने वाले है, जिससे लोगों को सच्चाई का पता चल सके।  

विज्ञापन
US: National intelligence head says MLK, RFK assassination records will soon be public News In Hindi
तुलसी गबार्ड - फोटो : fb/tulsigabbard

विस्तार

अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग जूनियर और सीनेटर रॉबर्ट एफ कैनेडी की 1968 में हुई हत्याओं से जुड़े गोपनीय दस्तावेज जल्द ही सार्वजनिक किए जा सकते हैं। यह जानकारी अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने दी है। उन्होंने बताया कि इन ऐतिहासिक दस्तावेजों को स्कैन करने के लिए 100 से ज्यादा लोग दिन-रात काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में गबार्ड ने दी जानकारी
गबार्ड ने एक कैबिनेट बैठक में कहा कि ये दस्तावेज दशकों से बक्सों में बंद थे और इन्हें पहले कभी स्कैन नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि हम इन्हें जल्द ही जारी करने के लिए तैयार हो जाएंगे। बैठक में मौजूद स्वास्थ्य सचिव और रॉबर्ट एफ कैनेडी के बेटे, रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने इस कदम का स्वागत किया और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इसके लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Tariff War: टैरिफ बढ़ाने के बाद यूएस विरोधी वैश्विक मोर्चा बनाने की तैयारी में चीन; कई देशों से संपर्क साधा
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ट्रंप ने भी इस मामले में जोर देते हुए कहा कि हम सब कुछ सार्वजनिक करना चाहते हैं, क्योंकि दुनिया को सच्चाई जानने का हक है। बता दें कि ट्रंप ने जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के साथ ही एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें हत्याओं से संबंधित सरकारी दस्तावेजों को जारी करने का आह्वान किया गया था।


अन्य दस्तावेजों की भी हो रही जांच
गबार्ड ने बताया कि एक विशेष टास्क फोर्स भी बनाई गई है, जो यह तय करेगी कि क्या कोविड-19 की उत्पत्ति, ऑनलाइन भाषण पर नियंत्रण और हवाना सिंड्रोम जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से जुड़े दस्तावेज भी सार्वजनिक किए जाएं। इसको लेकर गबार्ड ने बताया कि एफबीआई, सीआईए और अन्य एजेंसियों के गोपनीय दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि और जानकारी मिल सके।

ये भी पढ़ें:- Brazil: टैरिफ नीति को लेकर ब्राजील की रणनीति, अमेरिका से व्यापार वार्ता और नए समझौते बढ़ाने की तैयारी

गौरतलब है कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर की 4 अप्रैल 1968 को टेनेसी के मेम्फिस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, रॉबर्ट एफ कैनेडी की हत्या 5 जून 1968 को लॉस एंजेल्स में उस वक्त की गई, जब वे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे बढ़ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed