फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US MP said ensure that Taliban does not destabilize Pakistan

आतंकवाद का डर: अमेरिकी सांसद बोले- सुनिश्चित करें कि पाक को अस्थिर न करे तालिबान

Fri, 27 Aug 2021 12:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 27 Aug 2021 12:57 AM IST
सार

  • सांसदों ने कहा- अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद पिछले दो सप्ताह में दुनिया ने काफी बर्बरता देखी है
  • अफगानिस्तान में महिलाओं तथा लड़कियों पर अत्याचार हो रहे हैं, नागरिक समाज का दमन हो रहा है

विज्ञापन
US MP said ensure that Taliban does not destabilize Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडन से यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान पाकिस्तान को अस्थिर न करे और परमाणु हथियार भी हासिल न कर पाए। सांसदों ने मांग की कि अफगानिस्तान में जो कुछ भी हुआ और भविष्य की क्या योजनाएं हैं उससे जुड़े गंभीर सवालों के जवाब बाइडन को देने चाहिए।

विज्ञापन


सीनेट और प्रतिनिधि सभा के 68 सांसदों के एक समूह ने बाइडन को बुधवार को लिखे एक पत्र में पूछा, यदि तालिबान अफगानिस्तान की सीमा पर सैन्यीकरण करे, तो क्या आप क्षेत्रीय सहयोगियों का सैन्य रूप से समर्थन करने के लिए तैयार हैं?
विज्ञापन


यह सुनिश्चित करने के लिए आपकी क्या योजना है कि तालिबान अपने परमाणु संपन्न पड़ोसी पाकिस्तान को अस्थिर न करे? क्या आपके पास यह सुनिश्चित करने के लिए कोई योजना है कि तालिबान के कब्जे में अफगानिस्तान कभी भी परमाणु हथियार हासिल ना कर पाए?
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसदों ने कहा कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद पिछले दो सप्ताह में दुनिया ने काफी बर्बरता देखी है। यह अफगानिस्तान से हमारे मुख्य सैन्य बल के बचे हुए छोटे से हिस्से को पूरी तरह से वापस लाने और अमेरिकी कर्मियों तथा उनके अफगान भागीदारों को निकालने में अनावश्यक रूप से देरी करने का परिणाम है।


तेजी से खराब हो रहे हालात
अमेरिकी सांसदों ने कहा कि तालिबान के शासन में अफगानिस्तान में हालात तेजी से खराब हो रहे हैं। वहां महिलाओं तथा लड़कियों पर अत्याचार हो रहे हैं, नागरिक समाज का दमन हो रहा है, अनगिनत अफगान लोगों को घर छोड़ना पड़ रहा है, जिन्हें तालिबान अफगानिस्तान से निकलने से रोकने के लिए बल का इस्तेमाल भी कर रहा है। वहीं, चीन मौजूदा स्थिति का फायदा उठाने के लिए तालिबान के साथ संबंध बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed