{"_id":"6202cbd56b03a74bc5747e3c","slug":"us-mp-pete-sessions-appoints-himanshu-patel-as-crypto-advisor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: अमेरिकी सांसद ने हिमांशु पटेल को बनाया क्रिप्टो सलाहकार, पीट सेशंस भारतवंशी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: अमेरिकी सांसद ने हिमांशु पटेल को बनाया क्रिप्टो सलाहकार, पीट सेशंस भारतवंशी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित
Wed, 09 Feb 2022 01:30 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:30 AM IST
सार
पीट सेशंस ने कहा कि मैं हिमांशु पटेल के साथ निकटता से काम करने को लेकर उत्साहित हूं। उनकी सलाह मेरे और मेरी टीम के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम वैश्विक व्यापार समुदाय के अन्य नीति निर्माताओं को और बेहतर तरीके से शिक्षित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी सांसद पीट सेशंस और हिमांशु पटेल
- फोटो : Twitter@PeteSessions
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के प्रभावशाली सांसद पीट सेशंस ने भारतीय मूल के अमेरिकी हिमांशु बी पटेल को अपने क्रिप्टो तकनीकी कार्य समूह के लिए प्रमुख आर्थिक विकास एवं ऊर्जा ढांचागत विकास सलाहकार नियुक्त किया है। सेशंस ने बताया, यह अहम है कि भारत-अमेरिका, वित्तीय डिजिटल प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा ढांचागत विकास के क्षेत्रों में नवोन्मेष के मोर्चे पर मानक तय करने के लिए विश्व स्तर पर नेतृत्व करें।
विज्ञापन
पीट सेशंस ने कहा, मैं हिमांशु पटेल के साथ निकटता से काम करने को लेकर उत्साहित हूं। उनकी सलाह मेरे और मेरी टीम के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम वैश्विक व्यापार समुदाय के अन्य नीति निर्माताओं को और बेहतर तरीके से शिक्षित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि जानकार विशेषज्ञों और विश्व स्तरीय नेताओं के बीच बढ़े सहयोग से आपस में लाभकारी प्रयासों को विश्व स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। पटेल ने एक बयान में कहा, सेशंस की टीम और क्रिप्टो तकनीकी कार्य समूह में उनकी नियुक्ति डिजिटल मुद्रा और क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सहयोगात्मक चर्चा का मार्ग प्रशस्त करेगी। पटेल ट्राइटन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं।
विज्ञापन