फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Minister says Trump Modi joint address honors the historic contribution of Indian Americans

अमेरिकी मंत्री ने कहा- ट्रंप, मोदी का संयुक्त संबोधन भारतीय-अमेरिकियों के योगदान का ऐतिहासिक सम्मान

Wed, 18 Sep 2019 10:24 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 18 Sep 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
US Minister says Trump Modi joint address honors the historic contribution of Indian Americans
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्र्ंप - फोटो : PTI

अमेरिका की एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ह्यूस्टन में आयोजित होने वाली ‘हाउडी मोदी’ रैली में शामिल होने का अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फैसला भारतीय-अमेरिकियों के योगदान का वास्तव में ऐतिहासिक सम्मान है।

विज्ञापन


दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने मंगलवार को ट्वीट किया कि ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में मोदी के साथ ट्रंप का शामिल होना हमारे देश की समृद्धि और भारत एवं अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने में भारतीय-अमेरिकियों के योगदान का वास्तव में ऐतिहासिक सम्मान है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि ट्रंप 22 सितंबर को ह्यूस्टन रैली में मोदी के साथ शामिल होंगे। इस रैली में 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकी शामिल होंगे।

सीनेटर टेड क्रूज ने कहा कि वह भारत एवं अमेरिका के संबंधों और भारतीय अमेरिकी समुदाय के योगदान एवं उसकी संस्कृति का जश्न मनाने के लिए ह्यूस्टन में मोदी का स्वागत करने को लेकर उत्सुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘न्यू अमेरिका’ में ‘लॉ एंड सिक्योरिटी फेलो’ रौनक डी देसाई कहा कि ह्यूस्टन में मोदी के साथ ट्रंप के नजर आने से स्वदेश एवं विदेश में दोनों नेताओं को राजनीतिक लाभ होगा।


देसाई ने कहा कि जी-7 में दोनों नेताओं की मुलाकात के कुछ ही सप्ताह बाद यह घोषणा इस बात का मजबूत संकेत है कि मौजूदा द्विपक्षीय चुनौतियों के बावजूद अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी की आधारशिला मजबूत है। उन्होंने कहा कि ह्यूस्टन में मोदी के साथ ट्रंप का नजर आना भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed