{"_id":"5e18f6fc8ebc3e87943c22c3","slug":"us-military-tried-to-take-out-another-iranian-commander-with-general-qassem-soleimani-but-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलेमानी के साथ एक और ईरानी कमांडर को भी ढेर करना चाहती थी अमेरिकी सेना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सुलेमानी के साथ एक और ईरानी कमांडर को भी ढेर करना चाहती थी अमेरिकी सेना
Sat, 11 Jan 2020 03:43 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 11 Jan 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी सेना
अमेरिका के अधिकारियों ने खुलासा किया है कि जिस दिन अमेरिकी सेना ने ईरान के शीर्ष जनरल कालिम सुलेमानी की हत्या की थी, उसी दिन वह ईरान के एक और वरिष्ठ कमांडर अब्दुल रजा शहलाइ को भी मार गिराना चाहते थे। हालांकि, इसमें अमेरिकी सेना कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन
The US military tried, but failed, to take out another senior Iranian commander Abdul Reza Shahlai on the same day that an American airstrike killed the Revolutionary Guard’s top general Qassem Soleimani, US officials said Friday: The Associated Press
— ANI (@ANI) January 10, 2020
विज्ञापन
अमेरिका द्वारा बगदाद हवाई अड्डे पर किए गए हवाई हमले में ईरान की कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
वहीं, ईरान की संसद एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित कर चुकी है। जनरल कासिम सुलेमानी के बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद यह कदम उठाया था। ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स फोर्स के प्रमुख के रूप में सुलेमानी पर लेबनान और इराक से लेकर सीरिया और यमन तक क्षेत्रीय सत्ता संघर्षों में तेहरान के हस्तक्षेप की जिम्मेदारी थी।