{"_id":"698feb59dc085952440ad42d","slug":"us-military-deadly-strike-on-vessel-accused-of-trafficking-drugs-in-caribbean-sea-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Military Strike: कैरिबियाई सागर में ड्रग तस्कर जहाज पर अमेरिका का हमला, तीन की मौत; सामने आया घातक वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Military Strike: कैरिबियाई सागर में ड्रग तस्कर जहाज पर अमेरिका का हमला, तीन की मौत; सामने आया घातक वीडियो
Sat, 14 Feb 2026 08:56 AM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: लव गौर
Updated Sat, 14 Feb 2026 08:56 AM IST
सार
US Military Strike: कैरिबियाई सागर में 13 फरवरी को अमेरिकी सेना ने एक ड्रग ले जा रहे जहाज को निशाना बनाया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने इस घातक हमले का एक वीडियो भी साझा किया है।
विज्ञापन
ड्रग्स बोट पर अमेरिकी सेना का हमला
- फोटो : X-@Southcom-वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सेना ने कैरिबियाई सागर में कथित ड्रग तस्करी में लिप्त एक जहाज को निशाना बनाया। इस हमले में तीन तस्कर की मौत का दावा किया गया है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। अमेरिकी सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने कैरेबियन सागर में ड्रग्स की तस्करी के आरोपी एक जहाज पर घातक हमला किया। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर इस हमले से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक ही झटके में पूरे जहाज को खत्म कर दिया।
13 फरवरी को बनाया निशाना, साझा किया वीडियो
हमले का वीडियो साझा करते हुए अमेरिकी सदर्न कमांड ने सोशल मीडिया पर बताया कि 13 फरवरी को कमांडर जनरल फ्रांसिस एल. डोनोवन के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स सदर्न स्पीयर ने नामित आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित एक पोत पर घातक सैन्य हमला किया।
सैन्य कार्रवाई में तीन तस्करों की मौत
पोस्ट में आगे कहा गया कि खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई कि पोत कैरिबियाई सागर में मादक पदार्थों की तस्करी के मार्गों से गुजर रहा था और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। इस कार्रवाई में तीन तस्कर मारे गए। अमेरिकी सेना का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Iran-US Row: ईरान के पास अमेरिका का एक और युद्धपोत तैनात, ट्रंप बोले- समझौता नहीं हुआ तो पड़ेगी जरूरत
हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 133
पोस्ट के साथ जुड़े एक वीडियो में नाव को पानी में चलते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद वह आग की लपटों में घिरकर फट जाती है। शुक्रवार (13 फरवरी) के हमले के बाद ट्रंप प्रशासन के कथित तौर पर मादक पदार्थों से भरी नौकाओं पर किए गए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है। सितंबर की शुरुआत से कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में कम से कम 38 हमले किए गए हैं।
अन्य वीडियो

On Feb. 13, at the direction of #SOUTHCOM commander Gen. Francis L. Donovan, Joint Task Force Southern Spear conducted a lethal kinetic strike on a vessel operated by Designated Terrorist Organizations. Intelligence confirmed the vessel was transiting along known… pic.twitter.com/y50Pbtexfi
— U.S. Southern Command (@Southcom) February 14, 2026
ये भी पढ़ें: Iran-US Row: ईरान के पास अमेरिका का एक और युद्धपोत तैनात, ट्रंप बोले- समझौता नहीं हुआ तो पड़ेगी जरूरत
हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 133
पोस्ट के साथ जुड़े एक वीडियो में नाव को पानी में चलते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद वह आग की लपटों में घिरकर फट जाती है। शुक्रवार (13 फरवरी) के हमले के बाद ट्रंप प्रशासन के कथित तौर पर मादक पदार्थों से भरी नौकाओं पर किए गए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है। सितंबर की शुरुआत से कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में कम से कम 38 हमले किए गए हैं।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन