फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US may be banning TikTok, says President Donald Trump

अमेरिका लगा सकता है TikTok पर प्रतिबंध, ट्रंप ने कहा- सभी विकल्पों पर कर रहे विचार

Sat, 01 Aug 2020 03:14 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 01 Aug 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
US may be banning TikTok, says President Donald Trump
Donald trump - फोटो : Twitter

भारत की तरह अमेरिका भी चीनी एप टिकटॉक पर बैन लगा सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका प्रशासन सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


 

अमेरिका के राष्ट्रपति ने हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि टिकटॉक के अलावा भी उनके पास दूसरे विकल्प हैं, जिस पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि भारत में चीनी एप पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से ही अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध की मांग ने जोर पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम टिकटॉक के मामले को देख रहे हैं, हम टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। हम कुछ अन्य चीजें भी कर सकते हैं, क्योंकि हमारे पास कुछ विकल्प हैं... लेकिन हम टिकटॉक के संबंध में सभी तरह के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी कहा था कि उनके देश में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत 50 या उससे अधिक चीनी एप को हटाने जा रहा है। ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से भारतीय लोगों को होने वाले खतरे को देख सकते थे।


व्हाइट हाउस ने भी बीते 15 जुलाई को ऐसे संकेत दिए थे कि चीनी एप पर प्रतिबंध से जुड़ा फैसला आने वाले कुछ हफ्तों में हो सकता है। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने अटलांटा से राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन विमान से उड़ान भरते समय कहा था कि मुझे नहीं लगता कि कार्रवाई के लिए कोई समयसीमा तय की गई है लेकिन इस पर फैसला कुछ हफ्तों में होगा न कि महीनों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed