फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Man Finds twenty dollar On Ground Buys Lottery Ticket And Wins Million dollars news in hindi

Bizarre: जमीन पर पड़े मिले 20 के नोट ने बदली शख्स की किस्मत, पैसे से खरीदा लॉटरी टिकट, लगा 10 लाख का जैकपॉट

Mon, 28 Oct 2024 08:57 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 28 Oct 2024 08:57 AM IST
सार

इस राशि से हिक्स अपने परिवार वालों के लिए योजनाएं बनाएंगे। इस राशि से वे अपने बच्चों की मदद करेंगे और 56 वर्षों बाद कारपेंटर की नौकरी से सेवानिवृत्त होना चाहते हैं।

विज्ञापन
US Man Finds twenty dollar On Ground Buys Lottery Ticket And Wins Million dollars news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में एक दुकान के बाहर 20 डॉलर जमीन पर पड़ा मिला। इस रुपये ने उत्तरी कैरोलिना के एक व्यक्ति के लिए एक मिलियन डॉलर की लॉटरी का रास्ता खोल दिया। बैनर एल्क का एक कारपेंटर जेरी हिक्स एक दुकान की तरफ जा रहा था। इस दौरान उसे जमीन पर जमीन पर 20 डॉल पड़ा हुआ मिला। व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने उस बिल का उपयोग टिकट खरीदने में किया। 
विज्ञापन


जेरी हिक्स ने कहा, "मुझे स्पीडवे के बाहर पार्किंग में 20 डॉलर मिले। मैंने इसका उपयोग टिकट खरीदने में किया। उन्होंने पैसे उठाए और बूने में एन.सी. 105 पर स्पीडवे में चले गए। वहां से उन्होंने एक कैश स्क्रैच-ऑफ खरीदा। हिक्स ने आगे कहा, उनके पास वह टिकट नहीं था, जिनकी मुझे तलाश थी। इसलिए मैंने वह टिकट खरीदा।" बता दें कि इस टिकट पर उन्हें एक मिलियन डॉलर का जैकपॉट लगा।
विज्ञापन


विजेता के पास अपनी पुरस्कार राशि का दावा करने के लिए दो विकल्प थे। पहला कि 20 वर्षों में 50,000 डॉलर की वार्षिक राशि के रूप में पुरस्कार प्राप्त करें और दूसरा यह कि 600,000 डॉलर की लम्पसम राशि प्राप्त करें। उन्होंने दूसरा विकल्प चुना और टैक्स कटने के बाद उन्हें 429,007 डॉलर रुपये इनाम में मिला। इस राशि से हिक्स अपने परिवार वालों के लिए योजनाएं बनाएंगे। इस राशि से वे अपने बच्चों की मदद करेंगे और 56 वर्षों बाद कारपेंटर की नौकरी से सेवानिवृत्त होना चाहते हैं। जब उनसे पूछा गया कि इस जीत का जश्न मनाने के लिए वह सबसे पहले क्या करेंगे तो उन्होंने बताया के वे गोल्डन कोरल जा रहे हैं और वहां उन्हें जो कुछ भी मिलेगा, उसे खाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed