{"_id":"67e610d8f3b59307550ae84d","slug":"us-man-accused-of-setting-fire-to-tesla-vehicles-in-las-vegas-arrested-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tesla: टेस्ला की कारों में आग लगाने और गोलीबारी करने का आरोप, लास वेगास से गिरफ्तार हुआ आरोपी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tesla: टेस्ला की कारों में आग लगाने और गोलीबारी करने का आरोप, लास वेगास से गिरफ्तार हुआ आरोपी
Fri, 28 Mar 2025 08:44 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 28 Mar 2025 08:44 AM IST
सार
अमेरिका के लास वेगास में टेस्ला के सर्विस सेंटर को निशाना बनाने और वहां टेस्ला की कारों पर गोलीबारी और आगजनी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका में हाल के दिनों में टेस्ला की कारों को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
टेस्ला पर हमले की बढ़ी घटनाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला की कारों को आग लगाने और उनमें तोड़फोड़ करने के एक आरोपी को पुलिस ने लास वेगास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पॉल हेओन किम (36 वर्षीय) के रूप में हुई है। आरोपी ने टेस्ला की कारों पर गोलीबारी भी की। साथ ही टेस्ला के शोरूम के कांच पर 'नस्लभेदी' भी लिख दिया। आरोपी युवक ने बीती 18 मार्च को टेस्ला के सर्विस सेंटर पर हमला किया था। जिसके चलते उसके खिलाफ राज्य और संघीय दोनों अदालतों में आरोप तय हुए। गुरुवार को उसे संघीय सरकार ने हिरासत में लिया।
कारों पर गोलीबारी और पेट्रोल बम फेंकने के आरोप
किम पर आगजनी, विस्फोटक रखने और वाहन पर गोलीबारी करने का आरोप लगा है। साथ ही किम पर अवैध रूप से हथियार रखने का भी आरोप है। आरोपी को आज लास वेगास की संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोजन पक्ष ने बताया कि आरोपी ने कार पर पेट्रोल बम और अन्य ज्वलनशील पदार्थ फेंका। इसके बाद उसने कारों पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी टेस्ला की कारों और शोरूम पर हमले की अन्य घटनाओं में शामिल तो नहीं है।
ये भी पढ़ें- Auto Tariff: राष्ट्रपति ट्रंप का टैरिफ मस्क को भी नहीं भाया; कनाडा-फ्रांस, जर्मनी ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी
विज्ञापन
अमेरिका में टेस्ला को बनाया जा रहा निशाना
गौरतलब है कि इन दिनों पूरे अमेरिका में टेस्ला की कारों और उसके शोरूम और सर्विस सेंटर्स को निशाना बनाया जा रहा है। जब से डोनाल्ड ट्रंप की सरकार सत्ता में आई है और ट्रंप ने एलन मस्क को सरकारी दक्षता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। उसके बाद से ही एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की कारों को निशाना बनाया जा रहा है। दरअसल मस्क ने सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख रहते हुए संघीय सरकार के खर्चों में कटौती के लिए बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकला है, जिसे लेकर लोगों में मस्क के खिलाफ नाराजगी है और वे गुस्से में टेस्ला की कारों को निशाना बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें- US: एक और संघीय जज ने रोका ट्रंप का फैसला, ट्रांसजेंडर्स को सेना में प्रतिबंधित करने की नीति पर लगाई रोक
संबंधित वीडियो