फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us los angeles violence continue after national guards deployment over immigration issue

Los Angeles: लॉस एंजेलिस में हंगामा और अराजकता जारी, नेशनल गार्ड्स की तैनाती के बावजूद नहीं थम रही हिंसा

Mon, 09 Jun 2025 09:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 09 Jun 2025 09:48 AM IST
सार

अप्रवासन विभाग द्वारा अवैध अप्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ लॉस एंजेलिस में दंगा भड़क गया है। लोग अप्रवासन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और कई वाहनों को आग लगा दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने नेशनल गार्ड्स की तैनाती की है, लेकिन इसके बावजूद हालात नियंत्रित नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन
us los angeles violence continue after national guards deployment over immigration issue
लॉस एंजेलिस में जारी हिंसा का दृश्य - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब इमेज/@realMaalouf

विस्तार

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अप्रवासन के मुद्दे पर जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। लॉस एंजेलिस की सड़कों पर अराजकता का माहौल है और जगह-जगह कारें जलती दिखाई दे रही हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने लॉस एंजेलिस में नेशनल गार्ड्स की तैनाती का आदेश दिया था, लेकिन नेशनल गार्ड्स की तैनाती के बावजूद हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं। 
विज्ञापन


तीसरे दिन भी जारी हिंसा
प्रदर्शनकारियों ने कई पुलिस वाहनों को फूंक दिया और कई सड़कों को बाधित कर दिया। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया। लॉस एंजेलिस में हिंसा शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं और नेशनल गार्ड्स की तैनाती ने इस हिंसा को और भड़का दिया है। रविवार दोपहर को लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन में मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर के बाहर सैंकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए थे। इस डिटेंशन सेंटर में कथित अवैध अप्रवासियों को हिरासत में रखा गया है। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिससे प्रदर्शनकारी भड़क गए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों पर पथराव भी किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US : दंगों के बहाने अप्रवासियों पर फिर बरसे ट्रंप, कहा- अवैध लोगों को बाहर कर जल्द आजाद होगा लॉस एंजिलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

'नेशनल गार्ड्स की तैनाती से भड़की हिंसा'
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजकम ने राष्ट्रपति ट्रंप को पत्र लिखकर नेशनल गार्ड्स की तैनाती हटाने की मांग की है। गेविन न्यूजकम ने लिखा कि नेशनल गार्ड्स की तैनाती शहर में तनाव को भड़का रही है। उन्होंने नेशनल गार्ड्स की तैनाती को राज्य की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन बताया। कैलिफोर्निया से सांसद नेनेट बारगान ने भी राष्ट्रपति ट्रंप के नेशनल गार्ड्स के तैनाती के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति नागरिकों में अशांति पैदा करना चाहते हैं। सांसद ने कहा कि लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग हालात को नियंत्रित करने में सक्षम है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से भी कानून हाथ में न लेने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की। 

ये भी पढ़ें- US: 'मैं दुनिया के सबसे अमीर आदमी को खुश करने के लिए कानून नहीं बनाऊंगा', मस्क-ट्रंप विवाद पर स्पीकर जॉनसन

अप्रवासन विभाग देशभर में जगह-जगह तलाशी अभियान चलाकर अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार कर रहा है। लॉस एंजेलिस में भी अप्रवासन विभाग ने बीते सप्ताह में 118 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिससे नाराजगी के चलते सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग अप्रवासन विभाग के डिटेंशन सेंटर्स के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं प्रदर्शन के दौरान दंगा भड़का। राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को कैलिफोर्निया के गवर्नर और लॉस एंजेलिस के मेयर पर अक्षम होने का आरोप लगाते हुए दंगा नियंत्रण के लिए नेशनल गार्ड्स की तैनाती करने का फैसला किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed