फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Kentucky governor vetoes GOP abortion bill says it undermines doctors endangers pregnant women

US: केंटकी गवर्नर ने गर्भपात विधेयक को किया वीटो, बोले- ये गर्भवती महिलाओं को खतरे में डालेगा

Wed, 26 Mar 2025 07:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 26 Mar 2025 07:53 AM IST
सार

वर्जीनिया के रिपब्लिकन गवर्नर ग्लेन यंगकिन ने श्रम और बंदूक कानून सुधार वाले विधेयकों पर वीटो लगा दिया है। यंगकिन की आपत्तियों की डेमोक्रेट्स की जनरल असेंबली ने आलोचना की। यंगकिन ने 158 विधेयकों पर वीटो लगाया और करीब 600 पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
US Kentucky governor vetoes GOP abortion bill says it undermines doctors endangers pregnant women
अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

केंटकी के गवर्नर एंटी बेशियर ने रिपब्लिकन पार्टी द्वारा लाए गए गर्भपात विधेयक के खिलाफ वीटो कर दिया है। एंडी बेशियर का कहना है कि आपात स्थिति में यह विधेयक गर्भवती महिलाओं के जीवन को खतरे में डालेगा और डॉक्टर्स के निर्णय को भी कमजोर करेगा। बेशियर एक गर्भपात अधिकार समर्थक हैं, जिन्हें साल 2028 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। हालांकि केंटकी में रिपब्लिकन पार्टी के पास बहुमत है, ऐसे में गवर्नर का वीटो का फैसला सीनेट में पलटा जा सकता है। 
विज्ञापन


गवर्नर बोले- विधेयक में खामियां 
बिल समर्थकों का कहना है कि इससे डॉक्टर्स के मन में स्पष्टता आएगी, जो अभी केंटकी के कानून को तोड़ने से डरते हैं। केंटकी में वैसे तो गर्भपात प्रतिबंधित है, लेकिन कानून में प्रावधान है कि अगर महिला की जान को खतरा है तो उसका गर्भपात किया जा सकता है। नए विधेयक में आपात स्थितियों की सूची दी गई है, जिसमें मां की जान बचाने के लिए गर्भपात किया जा सकता है। हालांकि केंटकी गवर्नर का मानना है कि इस विधेयक से उल्टा हो सकता है और उन्हें कानून में खामियां लगती हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UK: अमेरिकी अधिकारियों की चैट लीक से डगमगाया यूरोपीय देशों का भरोसा, खुफिया जानकारी साझा करने पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जीनिया के गवर्नर ने श्रम, बंदूक सुधार विधेयक पर लगाया वीटो
वर्जीनिया के रिपब्लिकन गवर्नर ग्लेन यंगकिन ने श्रम और बंदूक कानून सुधार वाले विधेयकों पर वीटो लगा दिया है। यंगकिन की आपत्तियों की डेमोक्रेट्स की जनरल असेंबली ने आलोचना की। यंगकिन ने 158 विधेयकों पर वीटो लगाया और करीब 600 पर हस्ताक्षर किए। वहीं करीब 160 विधेयकों में संशोधन किया गया। गवर्नर ने बजट विधेयक में भी 205 संशोधन पेश किए। गवर्नर यंगकिन ने जिन विधेयकों को खारिज किया, उनसे वर्जीनिया में न्यूनतम प्रतिघंटा मजदूरी 12 डॉलर से बढ़कर 13.50 डॉलर हो जाएगी और एक साल बाद बढ़कर 15 डॉलर हो जाएगी। साथ ही अन्य विधेयक से वर्जीनिया में सेमी ऑटोमैटिक हथियारों की बिक्री पर भी रोक लग जाती। हालांकि ये विधेयक गर्वनर की आपत्ति के बाद अटक गए हैं। अब डेमोक्रेट पार्टी के बहुमत वाली वर्जीनिया की जनरल असेंबली की बैठक 2 अप्रैल को रिचमंड में फिर से होगी, जिसमें गवर्नर के वीटो पर चर्चा हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- US: बांग्लादेश को अमेरिका ने मानवाधिकार नियमों के पालन की दी सख्त हिदायत, अल्पसंख्यकों से भेदभाव पर की टिप्पणी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed