फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US strict instructions Bangladesh to follow human rights rules, commented on discrimination against minorities

US: बांग्लादेश को अमेरिका ने मानवाधिकार नियमों के पालन की दी सख्त हिदायत, अल्पसंख्यकों से भेदभाव पर की टिप्पणी

Wed, 26 Mar 2025 06:49 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Mar 2025 06:49 AM IST
सार

US: अमेरिका ने अल्पसंख्यकों साथ भेदभाव पर बांग्लादेश को सख्त चेतावनी दी और उसे मानवाधिकारों का पालन करने को कहा। वहीं, बांग्लादेश में सैन्य तख्तापलट की अफवाहों पर अंतरिम सरकार प्रमुख यूनुस ने हसीना पर निशाना साधते हुए इसे पराजित ताकतों की साजिश बताया।

विज्ञापन
US strict instructions Bangladesh to follow human rights rules, commented on discrimination against minorities
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ जारी भेदभाव को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर उसे सख्त हिदायत दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, उसे उम्मीद है कि बांग्लादेश मानवाधिकार नियमों का पालन करेगा और अपने नागरिकों के प्रति निष्पक्ष रहेगा। मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, बांग्लादेश से मानवाधिकार नियमों का पालन करने और अपने नागरिकों के प्रति निष्पक्ष रहने की अपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन


जब टैमी ब्रूस से बांग्लादेश पर आसन्न इस्लामी चरमपंथी हमलों की बांग्लादेश सेना प्रमुख की चेतावनियों पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि हर देश मानवाधिकारों का पालन करेगा। ब्रूस ने कहा, हम खास तौर पर बांग्लादेश से अपने नागरिकों के व्यवहार तथा सरकार से उनकी अपेक्षाओं के बारे में जागरूक व निष्पक्ष रहने की अपेक्षा करते हैं।  
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की निंदा करने के बाद आई है।  हाल में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने भी बांग्लादेश की आलोचना की थी।  इस बारे में पूछने पर, ब्रूस ने बांग्लादेश में हिंसक घटनाओं को कम करने की जरूरत पर बल दिया।  उन्होंने कहा, हम किसी भी देश में अल्पसंख्यकों के प्रति हिंसा या असहिष्णुता की घटना की निंदा करते हैं। हम हालात पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UK: अमेरिकी अधिकारियों की चैट लीक से डगमगाया यूरोपीय देशों का भरोसा, खुफिया जानकारी साझा करने पर उठ रहे सवाल
 
यूनुस ने तख्तापलट को बताया अफवाह, हसीना पर साधा निशाना
वहीं, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के खिलाफ सेना के तख्तापलट की खबरों को अफवाह बताते हुए इसके लिए पराजित ताकतों को जिम्मेदार ठहराया। उनका इशारा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की तरफ था। बांग्लादेश के 53वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को राष्ट्रीय टेलीविजन पर  यूनुस ने कहा, अफवाहें जुलाई-अगस्त (2024) के विद्रोह के खिलाफ पराजित ताकतों के बड़े हथियार हैं। पिछले वर्षों के विपरीत, इस वर्ष राजधानी में राष्ट्रीय दिवस पर कोई सैन्य परेड नहीं होगी। जिला स्तर पर परेड हमेशा की तरह होगी। यूनुस ने कहा कि जैसे-जैसे आगामी चुनाव नजदीक आएंगे, जिसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है, अफवाहें और खतरनाक रूप ले लेंगी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed