फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Justice Department to revive secret documents case against Donald Trump News in hindi

US: ट्रंप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!, गोपनीय दस्तावेज मामले को फिर शुरू करने के लिए न्याय विभाग दे रहा दलीलें

Tue, 27 Aug 2024 07:58 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Aug 2024 07:58 AM IST
सार

अटलांटा की 11वीं यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में दायर एक संक्षिप्त विवरण में विशेष वकील जैक स्मिथ ने दलील दी कि डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रहे मामले को न्यायाधीश कैनन द्वारा खारिज किया जाना योग्यता की कमी थी।  
 

विज्ञापन
US: Justice Department to revive secret documents case against Donald Trump News in hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में यहां सियासी पारा चरम पर है। इस बीच, रिपब्लिकन की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। विशेष वकील जैक स्मिथ गोपनीय दस्तावेज मामले को फिर से शुरू करने के लिए दलीलें दे रहे हैं।

विज्ञापन


कैनन का फैसला योग्यता की कमी
अटलांटा की 11वीं यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में दायर एक संक्षिप्त विवरण में स्मिथ ने दलील दी कि ट्रंप के खिलाफ चल रहे मामले को न्यायाधीश कैनन द्वारा खारिज किया जाना और वो भी ऐसा तर्क देना योग्यता की कमी थी।  
विज्ञापन


यह है मामला
दरअसल, ट्रंप को गोपनीय दस्तावेज को अवैध रूप से अपने पास रखने के मामले में बड़ी राहत मिली थी। फ्लोरिडा की एक अदालत ने इस आपराधिक मामले को खारिज कर दिया था। मामले में न्यायाधीश एलीन कैनन ने फैसला सुनाया था कि अभियोजन पक्ष का नेतृत्व कर रहे विशेष वकील जैक स्मिथ को गैरकानूनी तरीके से नियुक्त किया गया था। स्मिथ के पास मामला अदालत में रखने का अधिकार नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई और मामलों को करेगा प्रभावित
स्मिथ की टीम ने कैनन के इस फैसले को न केवल अन्य विशेष वकीलों को प्रभावित करने वाला बताया, जिनमें से कई अन्य अदालतों में ट्रंप और हंटर बाइडन के खिलाफ मामले चल रहे हैं, बल्कि यह संघीय सरकार में नेताओं की शक्ति को भी प्रभावित करने वाला करार दिया।

स्मिथ के कार्यालय ने 81 पेज में तर्क देते हुए कहा, 'यदि अटॉर्नी जनरल के पास निम्न अधिकारियों को नियुक्त करने का अधिकार नहीं है, तो यह निष्कर्ष विभाग के प्रत्येक सदस्य की नियुक्ति को अमान्य कर देगा, जो महत्वपूर्ण प्राधिकार का प्रयोग करता है और किसी स्थायी पद पर आसीन है, सिवाय उन कुछ सदस्यों के जिन्हें विशेष रूप से कानून द्वारा पहचाना गया है।'

अभियोजकों ने कहा, 'जिला अदालत का तर्क रक्षा, राज्य, ट्रेजरी और श्रम विभागों सहित कार्यकारी शाखा में सैकड़ों नियुक्तियों के बारे में भी सवाल उठाएगा।'


ट्रंप पर राष्ट्रपति रहते हुए गोपनीय दस्तावेज रखने का आरोप
दरअसल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए कई गोपनीय दस्तावेज अवैध रूप से अपने निजी आवास मार ए लागो में रखे। जब एफबीआई एजेंट उन गोपनीय दस्तावेजों को वापस लेने गए तो उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास का आरोप भी लगाया। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ये दस्तावेज वापस कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed