फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Journalist Alan Friedman wrote in his book PM Modi and Donald Trump are alike in many ways

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के लिए ‘दोधारी तलवार’ साबित हो सकते हैं : पुस्तक

Sun, 28 Jul 2019 09:59 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 28 Jul 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
US Journalist Alan Friedman wrote in his book PM Modi and Donald Trump are alike in many ways
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : फाइल फोटो

एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपनी एक नई किताब में दावा किया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मायनों में एक जैसे हैं। वरिष्ठ पत्रकार एलन फ्राइडमैन ने अपनी किताब 'डेमोक्रेसी इन पेरिल : डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका' ( Democracy In Peril: Donald Trump's America ) में दावा किया है कि राजनीति, शासन और राष्ट्रवाद के मुद्दों में ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों में काफी समानता है। 

विज्ञापन


इस किताब में फ्राइडमैन ने यह दावा भी किया है कि ट्रंप भारत के लिए ‘दोधारी तलवार’ साबित हो सकते हैं। उन्होंने किताब में लिखा है कि ट्रंप भारत के लिए उससे कहीं ज्यादा जोखिम भरे हैं जितना कि वह असल में दिखाई देते हैं। 
विज्ञापन


फ्राइडमैन ने किताब में लिखा है कि ट्रंप के व्यापार युद्धों (ट्रेड वार), बहुपक्षीय संस्थानों और संधियों से अमेरिका के अलग होने से भारत के हितों के पूरे होने की संभावना नहीं है। इन संस्थानों और संधियों ने दशकों से वैश्विक व्यवस्था बनाए रखी है।  इस किताब को ओम बुक्स इंटरनेशनल ने प्रकाशित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किताब में लिखा है, 'एक ओर, वह मेरे दुश्मन के दुश्मन बने हुए हैं, लेकिन दूसरी ओर, वह खतरनाक और अप्रत्याशित फैसले लेने वाले नजर आते हैं।' फ्राइडमैन ने दावा किया है कि  उन्होंने लिखा है, 'कई मायनों में ट्रंप ने दुनिया को उलट दिया है।' एलन फ्राइडमैन एक अमेरिकी पत्रकार, लेखक और पूर्व मीडिया और जनसंपर्क कार्यकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed