फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Jaishankar meets Japanese counterpart; Quad leaders expressed commitment to the Indo-Pacific region

अमेरिका: जयशंकर ने जापानी समकक्ष से की मुलाकात; क्वाड नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए जताई प्रतिबद्धता

Fri, 22 Sep 2023 08:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 22 Sep 2023 08:35 PM IST
सार

अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन ने ट्वीट में कहा, 'यूएनजीए 78 से इतर ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के अपने साथी क्वाड विदेश मंत्रियों के साथ शामिल होकर अच्छा लगा। क्वाड एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण के लिए महत्वपूर्ण है।'

विज्ञापन
US: Jaishankar meets Japanese counterpart; Quad leaders expressed commitment to the Indo-Pacific region
क्वाड के विदेश मंत्री। - फोटो : एएनआई

विस्तार

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर क्वाड समूह के देशों भारत,ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने मुलाकात की। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा ने भाग लिया। 

विज्ञापन

 

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा से मुलाकात की। जयशंकर ने ट्वीट किया, 'यूएनजीए 78 में जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा से मिलकर खुश हूं। हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हमारे क्षेत्रीय, बहुपक्षीय और वैश्विक सहयोग और उन्हें आगे ले जाने पर चर्चा की गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन ने ट्वीट में कहा, 'यूएनजीए 78 से इतर ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के अपने साथी क्वाड विदेश मंत्रियों के साथ शामिल होकर अच्छा लगा। क्वाड एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण के लिए महत्वपूर्ण है, और हमने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।'
 

विज्ञापन

क्वाड विदेश मंत्रियों ने एक साझा बयान में कहा, क्वाड एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराता है जो समावेशी और लचीला है। हम क्वाड नेता 20 मई 2023 को हिरोशिमा में व्यक्त किए गए दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए फिर से प्रतिबद्ध हैं। बयान में हिंद प्रशांत क्षेत्र को लेकर कहा गया, यह शांतिपूर्ण और समृद्ध, स्थिर और सुरक्षित है, धमकियों और जबरदस्ती से मुक्त है। 
 

बयान में कहा गया है, हम स्वतंत्रता के सिद्धांतों, कानून के शासन, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता, और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का दृढ़ता से समर्थन करते हैं; और यथास्थिति को बदलने के एकतरफा प्रयासों का विरोध करते हैं। हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना और मजबूत करना चाहते हैं, जहां प्रतिस्पर्धा का प्रबंधन जिम्मेदारी से किया जाता है।

यूक्रेन युद्ध पर जताई चिंता
क्वाड नेताओं ने यूक्रेन में युद्ध पर भी गहरी चिंता व्यक्त की और इसके भयानक और दुखद मानवीय परिणामों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने यूक्रेन में व्यापक, न्यायसंगत और स्थाई शांति की आवश्यकता को रेखांकित किया। संयुक्त बयान में वैश्विक खाद्य सुरक्षा स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की गई। यूएनजीए सत्र में भाग लेने के लिए शुक्रवार सुबह न्यूयॉर्क पहुंचने के तुरंत बाद विदेश मंत्री ने क्वाड बैठक की शुरुआत की।

जयंशकर ने जापानी विदेश मंत्री से आपसी संबंधों पर की चर्चा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर एक सप्ताह की न्यूयॉर्क यात्रा पर पहुंचे हैं। वे 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में बोलेंगे। उन्होंने ने यहां अपने जापानी समकक्ष योको कामिकावा से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक, वैश्विक साझेदारी और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। 70 वर्षीय सांसद कामिकावा ने इस महीने की शुरुआत में हुए कैबिनेट फेरबदल के बाद जापान के विदेश मंत्री के रूप में योशिमासा हयाशी का स्थान लिया है। 

ब्राजील, बहरीन और दक्षिण अफ्रीका के समकक्षों से भी मिले जयशंकर
विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र से इतर ब्राजील, बहरीन और दक्षिण अफ्रीका के समकक्षों के साथ भी बैठक की। जयशंकर और बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल-लतीफ बिन राशिद अल जयानी ने कनेक्टिविटी, आर्थिक संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की। जयशंकर ने ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा और दक्षिण अफ्रीकी समकक्ष नलेदी पंडोर के साथ भी बैठक की। 

जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल जयानी से मिलकर बहुत खुशी हुई। कनेक्टिविटी, आर्थिक संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर अच्छी बातचीत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed