फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us iran war 42 aircraft loss report Strait of Hormuz

ईरान युद्ध में अमेरिका को बड़ा नुकसान: F-35 और MQ-9 ड्रोन समेत 42 सैन्य विमान हुए तबाह, इस रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 20 May 2026 10:49 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 20 May 2026 10:49 PM IST
सार

अत्याधुनिक तकनीक और अरबों डॉलर के बजट के बावजूद अमेरिका को ईरान के खिलाफ युद्ध में बेहद गंभीर सैन्य और वित्तीय चोट लगी है। F-35 जैसे अजेय माने जाने वाले विमान का गिरना और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी यह साबित करती है कि यह जंग अमेरिका के लिए अनुमान से कहीं अधिक महंगी साबित हुई है। सीआरएस की रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं? खबर में जानिए...
 

विज्ञापन
us iran war 42 aircraft loss report Strait of Hormuz
ईरान जंग में अमेरिका को हुआ भारी नुकसान - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के नुकसान के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। अमेरिकी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध में अमेरिका ने अपने फाइटर जेट्स और ड्रोन्स सहित कम से कम 42 सैन्य विमान गंवा दिए हैं। पेंटागन के सैन्य वित्त प्रमुख जूल्स डब्ल्यू हर्श III ने सीनेट की समिति को बताया कि इस सैन्य अभियान की अनुमानित लागत बढ़कर अब 29 अरब डॉलर यानी करीब 2,802.83 अरब रुपये तक पहुंच चुकी है। लागत में इस भारी उछाल की मुख्य वजह नष्ट हुए महंगे युद्धक विमानों की मरम्मत और उन्हें बदलने में आने वाला भारी खर्च है।
विज्ञापन


उन्नत F-35A और ड्रोन्स को भारी नुकसान
अमेरिकी संसद की शोध संस्था की ओर से जारी 13 मई की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि खोए हुए विमानों में चार F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान शामिल हैं। इनमें से तीन विमान दो मार्च को कुवैत के ऊपर 'फ्रेंडली फायर' यानी अपनी ही सेना की गोलाबारी का शिकार हुए, जबकि चौथा विमान पांच अप्रैल को ईरान के आसमान में मार गिराया गया। इसके अलावा, अमेरिका ने अपना सबसे अत्याधुनिक पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट F-35A लाइटनिंग II भी गंवा दिया है।
विज्ञापन


ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर इस रिपोर्ट को साझा करते हुए दावा किया कि ईरान की सेना दुनिया के सबसे अचूक माने जाने वाले F-35 फाइटर जेट को मार गिराने वाली पहली ताकत बन गई है। नुकसान की इस फेहरिस्त में 24 एमक्यू-9 रीपर ड्रोन, एक एमक्यू-4सी ट्रिटॉन ड्रोन, सात केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर-ईंधन भरने वाले विमान, एक ई-3 सेंट्री टोही विमान, दो एमसी-130जे कमांडो II विशेष अभियान विमान और एक एचएच-60डब्ल्यू जोली ग्रीन II हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: US-Iran: 'क्या अब हम जाकर इसे पूरा खत्म करें?',  शांति समझौते में देरी को लेकर ईरान पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप


वैश्विक संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद और वार्ता विफल
इस युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, जब अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमला किया था। जवाब में ईरान ने इस्राइल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार मिसाइल हमले किए। ईरान ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा माने जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य को ब्लॉक कर दिया, जिससे दुनिया में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। दुनिया का 20 प्रतिशत पेट्रोलियम यहीं से गुजरता है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच चल रही शांति वार्ता 12 अप्रैल को पूरी तरह विफल हो गई थी।

फिलहाल क्षेत्र में एक बेहद नाजुक युद्धविराम लागू है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि यह युद्धविराम इस समय बेहद नाजुक स्थिति में है। वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि भविष्य में जंग की दोबारा शुरुआत होने पर अमेरिका को इससे भी बड़े और भयानक सरप्राइज देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed