फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Iran tensions US military base in Qatar on alert, some personnel advised to evacuate News In Hindi

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर: अमेरिका ने कतर समेत कई सैन्य बेस से हटाए सैनिक, क्या ईरान में कुछ बड़ा होगा?

Wed, 14 Jan 2026 08:45 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 14 Jan 2026 08:45 PM IST
सार

क्या ईरान एक बार फिर कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाएगा? यह सवाल इसलिए भी खड़ा हो रहा क्योंकि अमेरिका ने कतर समेत पश्चिम एशिया के कुछ प्रमुख बेसों से अपने सैनिकों को निकालने का फैसला किया है। साथ ही सैन्य अड्डे पर अलर्ट बढ़ाया है। ट्रंप प्रशासन की तरफ से यह कदम ईरान की चेतावनी के बाद उठाया गया है।

विज्ञापन
US Iran tensions US military base in Qatar on alert, some personnel advised to evacuate News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump

विस्तार

ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। एक तरफ अमेरिका की तरफ से प्रदर्शनकारियों को खुला समर्थन और फिर ईरान पर सैन्य कार्रवाई की धमकी। तो दूसरी तरफ ईरान की ओर से कतर, सऊदी और यूएई जैसे देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले की चेतावनी ने वैश्विक चिंताओं को और बढ़ा दिया है। इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने कतर के अल उदैद एयर बेस समेत पश्चिम एशिया के कुछ प्रमुख बेसों से अपने सैनिकों को निकालने का फैसला किया है। यह कदम क्षेत्र में बढ़ते तनाव और ईरान से खतरे के चलते उठाया गया है।

विज्ञापन


वहीं इस कदम के बाद कतर ने कहा कि यह कदम क्षेत्रीय तनाव के मद्देनजर उठाया गया है और वह अपने नागरिकों और महत्वपूर्ण ढांचों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। हालांकि अधिकारी ने सुरक्षा कारणों से यह नहीं बताया कि यह निकासी अनिवार्य है या स्वैच्छिक। यह भी साफ नहीं किया गया कि इसमें सैनिक शामिल हैं या नागरिक कर्मचारी और कितने लोगों को वहां से जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


पहले भी कतर को निशाना बना चुका है ईरान
बता दें कि अमेरिका की ओर से यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ईरान ने उसके क्षेत्रिए देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले की चेतावनी दी। दूसरी ओर अमेरिका के चौकन्ने होने का बड़ा कारण यह भी है कि ईरान ने इससे पहले भी कतर में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया था। बीते महीने जून में अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद ईरान ने इस बेस पर मिसाइल से हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Visa: अमेरिका ने 75 देशों के लिए रोका वीजा, रूस-ईरान, अफगानिस्तान सहित लिस्ट में कई नाम; जानिए क्या है वजह?

अमेरिका की कार्रवाई की धमकी पर ईरान की सख्ती
इस पूरे मामले को ऐसे समझा जा सकता है कि, ईरान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का खुला समर्थन मिल रहा है। दूसरी ओर ट्रंप ने कई बार यह भी कहा है कि ईरान अगर प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार करता है तो अमेरिका अपनी सैन्य ताकत का इस्तेमाल करेगा। इस बात को आधार बनाकर ट्रंप ने कई बार धमकी भी दी है, जिसके बाद ईरान ने भी सख्ती दिखाते हुए चेतावनी दी कि अगर अमेरिका हमले करता है तो वो कतर, सऊदी यूएई में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला करेगा।  


ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार अली शमखानी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका को यह याद रखना चाहिए कि ईरान अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि किसी भी हमले का ईरान पूरी ताकत से जवाब देगा।

ये भी पढ़ें:- US-Greenland Conflict: 'अमेरिकी नियंत्रण से कम कुछ भी नामंजूर', ग्रीनलैंड पर ट्रंप की दो टूक; NATO पर भी बयान

अब तक 2,571 लोगों की मौत
गौरतलब है कि दो हफ्तों से ज्यादा समय से ईरान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक कम से कम 2,571 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बीते कई दशकों में ईरान के किसी भी आंदोलन से कहीं अधिक है और 1979 की इस्लामी क्रांति के समय की स्थिति की याद दिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed