{"_id":"5cb03d0dbdec22140559c323","slug":"us-introduces-bill-in-parliament-to-strengthen-indo-us-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत अमेरिकी रिश्तों को मजबूती प्रदान करने कि लिए संसद में विधेयक पेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत अमेरिकी रिश्तों को मजबूती प्रदान करने कि लिए संसद में विधेयक पेश
Fri, 12 Apr 2019 12:53 PM IST
आसिम खान
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमेरिका भारत रणनीतिक साझीदारी को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में कुछ सांसदों ने एक महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किया है। अगर यह विधेयक पारित हो जाता है तो नया विधान यह सुनिश्चित करेगा कि अमेरिका शस्त्र निर्यात नियंत्रण अधिनियम के उद्देश्यों के अंतर्गत भारत को नाटो का सहयोगी माना जाए। यह रक्षा सौदों के लिए मजबूत संकेत देगा कि भारत को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
इस विधेयक की संख्या एचआर 2123 है और इसे इस सप्ताह कांग्रेस सदस्य जो विल्सन ने पेश किया। विल्सन विदेश मामलों की समिति के एक वरिष्ठ सदस्य हैं। इस समूह में शामिल दूसरे लोगों में तुलसी गबार्ड प्रमुख हैं। विल्सन ने कहा कि नया अमेरिकी कानून हिंद-प्रशांत रणनीति सहयोग मंच में अमेरिका की सुरक्षा प्रतिबद्धता को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन