फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US intelligence said Cuba allows China to build spying facility on Island, know the detaill

Chinese Spy Facility: अमेरिका की जासूसी के लिए क्यूबा में स्पाई सेंटर खोलेगा चीन, यूएस इंटेलिजेंस का दावा

Fri, 09 Jun 2023 09:36 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 09 Jun 2023 09:36 AM IST
सार

अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया था कि चीन और क्यूबा जासूसी केंद्र को लेकर सैद्धांतिक रूप से एक समझौते पर पहुंच गए हैं। इसके लिए चीन, क्यूबा को अरबों डॉलर का भुगतान भी करने को तैयार है। 
 

विज्ञापन
US intelligence said Cuba allows China to build spying facility on Island, know the detaill
चीन क्यूबा में खोलेगा जासूसी केंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के खुफिया विभाग ने एक बड़ा खुलासा किया है। उसका कहना है कि चीन जल्द ही क्यूबा में एक जासूसी केंद्र खोलने जा रहा है। यह केंद्र अमेरिका के फ्लोरिडा से 100 मील की दूरी पर मौजूद एक द्वीप पर स्थापित किया जाएगा। खुफिया विभाग का कहना है कि इस इलेक्ट्रॉनिक ईव्सड्रॉपिंग फैसिलिटी को स्थापित करने के लिए क्यूबा और चीन के बीच गुप्त समझौता हुआ है। इसके जरिए चीन अमेरिका पर निगाह रखेगा। 

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चीन ने जासूसी केंद्र का निर्माण करना शुरू कर दिया है या नहीं। हालांकि, इन सारे दावों का क्यूबा के उप विदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियो ने खंडन किया है। उनका कहना है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। 

विज्ञापन

अमेरिकी तटों को होगा खतरा
वहीं, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के दो प्रतिद्वंदियों के बीच समझौता बाइडन प्रशासन के लिए चिंता की बात है। ये दोनों देश साम्यवादी सरकारों के द्वारा शासित हैं, जो अमेरिका के तटों के करीब एक नया खतरा पैदा कर रहा है। यह सौदा तब हुआ है, जब अमेरिका और चीन ने तनाव कम करने के लिए कुछ अस्थायी कदम उठाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में भेजा था जासूसी गुब्बारा
गौरतलब है, ये पहली बार नहीं होगा, जब इस तरह की हरकत की खबर सामने आई है। इसी साल फरवरी में अमेरिका ने एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था। चीन ने इसे सामान्य मौसम वाला गुब्बारा बताया था। जबकि अमेरिका का दावा था कि इस गुब्बारे में जासूसी के लायक कई उपकरण तैनात थे।


क्यूबा को अरबों डॉलर का भुगतान
अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया था कि चीन और क्यूबा जासूसी केंद्र को लेकर सैद्धांतिक रूप से एक समझौते पर पहुंच गए हैं। इसके लिए चीन, क्यूबा को अरबों डॉलर का भुगतान भी करने को तैयार है। 

रिपोर्ट का खंडन
इस पर व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा था कि मैं इस विशिष्ट रिपोर्ट पर बात नहीं कर सकता, लेकिन इसके बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने कहा कि हमने दुनियाभर में बुनियादी ढांचे में चीन के प्रयासों के बारे में कई बार बात की है, जिसमें उसके सैन्य उद्देश्य हो सकते हैं। हालांकि, अब उन्होंने ऐसी किसी भी रिपोर्ट का खंडन किया है। 

अमेरिका रख रहा बारीकी से निगरानी
जॉन किर्बी ने यह भी कहा कि हम इसकी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमने इसका मुकाबला करने के लिए कदम भी उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को आश्वस्त करते हैं कि हम घर, क्षेत्र और दुनियाभर में अपनी सभी सुरक्षा प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सक्षम हैं। 

क्यूबा का US पर आरोप
वहीं, क्यूबा के उप विदेश मंत्री कोसियो ने अमेरिका पर पलटवार किया है। उन्होंने अमेरिका के अधिकारियों पर बदनामी करने का आरोप लगाया है। हवाना में एक कार्यक्रम में कोसियो ने कहा कि इस तरह की बदनामी अमेरिकी अधिकारियों द्वारा अक्सर गढ़ी गई है। वह ऐसा क्यूबा पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को वैध बनाने के लिए कर रहे हैं। 

 

चीन जाएंगे ब्लिंकन!
अमेरिका चीन के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश में लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चीन दौरे की योजना बना रहे हैं। उन्हें यह दौरा फरवरी में करना था, लेकिन तब जासूसी गुब्बारे वाले विवाद के कारण यात्रा रद्द कर दी थी। अब क्यूबा में जासूसी केंद्र खोलने को लेकर भी अमेरिका और चीन के बीच बवाल बढ़ रहा है। बाइडन प्रशासन ने चीन के साथ संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed